ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Thursday, 04 September 2025

Aaj ka Panchang: आज वामन जयंती, भुवनेश्वरी जयंती और कल्की द्वादशी का पर्व, जाने आज का पंचांग

Aaj ka Panchang: आज वामन जयंती, भुवनेश्वरी जयंती और कल्की द्वादशी का पर्व, जाने आज का पंचांग
डेली संवाद, जालंधर। Aaj ka Panchang 4 September 2025: आज 4 सितंबर 2025 की तारीख है, गुरुवार (Thursday) का दिन है। आज यानी 04 सितंबर को भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है। इसी तिथि पर परिवर्तिनी एकादशी व्रत का पारण किया जाएगा। साथ ही वामन जयंती, भुवनेश्वरी जयंती और कल्की द्वादशी का पर्व भी मनाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: अमेरिका जाने की तैयारी करने वाले भारतीयों को बड़ा झटका, VISA को लेकर नया आदेश जारी

ज्योतिषियों के अनुसार इस दिन परिवर्तिनी एकादशी व्रत का पारण करने के बाद मंदिर या गरीब लोगों में अन्न-धन समेत आदि चीजों का दान करें। इस दिन कई शुभ-अशुभ योग भी बन रहे हैं। ऐसे में आईए जानते हैं आज का पंचांग (Aaj ka Panchang 04 September 2025) के बारे में। [caption id="attachment_9679" align="aligncenter" width="800"] Lord Vishnu Ji Lord Vishnu Ji[/caption]

आज का पंचांग (Aaj ka Panchang 04 September 2025)

  • तिथि: शुक्ल द्वादशी
  • मास पूर्णिमांत: भाद्रपद
  • दिन: गुरुवार
  • संवत्: 2082
  • तिथि: द्वादशी रात 04 बजकर 08 मिनट तक
  • योग: सौभाग्य 03 बजकर 22 मिनट तक
  • करण: बव शाम 04 बजकर 20 मिनट तक
  • करण: 5 सितंबर को बालव सुबह 04 बजकर 08 मिनट तक

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय: सुबह 06 बजकर 01 मिनट पर
  • सूर्यास्त: शाम 06 बजकर 39 मिनट पर
  • चंद्रमा का उदय: शाम 04 बजकर 36 मिनट पर
  • चन्द्रास्त: 05 सितंबर को देर रात 03 बजकर 10 मिनट पर
  • सूर्य राशि: सिंह
  • चंद्र राशि: मकर
  • पक्ष: शुक्ल

शुभ समय अवधि

अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11 बजकर 55 मिनट से सुबह 12 बजकर 45 मिनट तक अमृत काल: शाम 05:10 बजे से शाम 06 बजकर 49 मिनट तक [caption id="attachment_61024" align="aligncenter" width="800"] lord vishnu ji[/caption]

अशुभ समय अवधि

राहुकाल: दोपहर 01 बजकर 55 मिनट से 03 बजकर 29 मिनट तक गुलिकाल: सुबह 09 बजकर 10 मिनट से 10 बजकर 45 मिनट तक यमगण्ड: सुबह 06 बजकर 01 मिनट से 07 बजकर 35 मिनट तक