ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Sunday, 07 September 2025

Aaj ka Panchang: आज है चंद्र ग्रहण, पृतपक्ष भी आज से शुरू, जाने आज का पंचांग

Aaj ka Panchang: आज है चंद्र ग्रहण, पृतपक्ष भी आज से शुरू, जाने आज का पंचांग
डेली संवाद, जालंधर। Aaj ka Panchang 07 September 2025: आज 7 सितंबर 2025 की तारीख है, रविवार (Sunday) का दिन है। आज यानी 07 सितंबर को भाद्रपद पूर्णिमा है। इसी दिन से पितृ पक्ष की शुरुआत होती है। पूर्वजों की कृपा प्राप्त करने के लिए इस अवधि की शुभ माना जाता है। इस बार भाद्रपद पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रहण लगने वाला है।

यह भी पढ़ें: अमेरिका जाने की तैयारी करने वाले भारतीयों को बड़ा झटका, VISA को लेकर नया आदेश जारी

चंद्र ग्रहण (grahana dates in 2025 in india) की शुरुआत 07 सितंबर को रात 09 बजकर 58 मिनट पर होगी और 08 सितंबर को देर रात 01 बजकर 26 मिनट पर होगा। यह चंद्र ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा। इस दिन कई शुभ-अशुभ योग भी बन रहे हैं। ऐसे में आईए जानते हैं आज का पंचांग (Aaj ka Panchang 07 September 2025) के बारे में।

आज का पंचांग (Aaj ka Panchang 07 September 2025)

  • तिथि: शुक्ल पूर्णिमा
  • मास पूर्णिमांत: भाद्रपद
  • दिन: रविवार
  • संवत्: 2082
  • तिथि: पूर्णिमा रात्रि 11 बजकर 38 मिनट तक
  • योग: सुकरमा 09 बजकर 23 मिनट तक
  • करण: विष्टी दोपहर 12 बजकर 43 मिनट तक
  • करण: बव रात्रि 11 बजकर 38 मिनट तक
[caption id="attachment_84398" align="aligncenter" width="1200"] Chandra Grahan 2025 Chandra Grahan 2025[/caption]

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय: सुबह 06 बजकर 02 मिनट
  • सूर्यास्त: शाम 06 बजकर 37 मिनट पर
  • चंद्रमा का उदय: शाम 05 बजकर 52 मिनट पार्
  • चन्द्रास्त: 07 सितंबर को सुबह 05 बजकर 19 मिनट पर
  • सूर्य राशि: सिंह
  • चंद्र राशि: मकर
  • पक्ष: शुक्ल

शुभ समय अवधि

अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11 बजकर 54 मिनट से सुबह 12 बजकर 44 मिनट तक अमृत काल: दोपहर 02 बजकर 51 मिनट से शाम 04 बजकर 22 मिनट तक [caption id="attachment_82012" align="aligncenter" width="1200"] Pitru Paksha Pitru Paksha[/caption]

अशुभ समय अवधि

राहुकाल: सांय 05 बजकर 01 मिनट से शाम 06 बजकर 36 मिनटतक गुलिकाल: दोपहर 03 बजकर 27 बजे से शाम 05 बजकर 01 मिनट तक यमगण्ड: दोपहर 12 बजकर 19 मिनट से दोपहर 01 बजकर 53 मिनट तक