Monday, 09 June 2025
ब्रेकिंग न्यूज़
Aaj ka Panchang: आज ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि, सोमवार व्रत रख कर करें पूजा; पढ़ें पंचांग
डेली संवाद, जालंधर।
Aaj ka Panchang 09 June 2025: आज 09 जून 2025 की तारीख है,
सोमवार (Monday)
का दिन है। आज यानी 09 जून को ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। साथ ही आज सोमवार व्रत किया जा रहा है। सनतान धर्म में सोमवार व्रत का खास महत्व है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, सोमवार व्रत को करने से विवाह में आ रही बाधा दूर होती है। साथ ही मनचाहा वर मिलता है। सोमवार व्रत के दिन शुभ और अशुभ योग बन रहे हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि आज का (Aaj ka Panchang 09 June 2025) पंचांग।
यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार की बड़ी कार्रवाई, 30 हजार युवा होंगे डिपोर्ट; भारी संख्या में पंजाबी शामिल
Lord Shiva[/caption]
Aaj ka Panchang 09 June 2025
तिथि : त्रयोदशी प्रात: 09 बजकर 35 मिनट तक योग: शिव दोपहर 01 बजकर 09 मिनट तक करण: तैतिल प्रात: 09 बजकर 35 मिनट तक करण: गरज रात 10 बजकर 38 मिनट तक
सूर्योदय और सूर्यास्त का समय
सूर्योदय: सुबह 05 बजकर 23 मिनट पर सूर्यास्त: शाम 07 बजकर 18 मिनट पर चंद्रोदय: शाम 05 बजकर 47 मिनट पर चन्द्रास्त: 10 जून को सुबह 10 बजकर 10 मिनट परशुभ समय अवधि
अभिजीत: प्रात: 11 बजकर 53 मिनट से दोपहर 12 बजकर 48 मिनट तकअशुभ समय अवधि
गुलिक काल: दोपहर 02 बजकर 05 मिनट से दोपहर 03 बजकर 49 मिनट तक यमगंडा: प्रात: 10 बजकर 36 मिनट से दोपहर 12 बजकर 20 बजे मिनट तक राहु काल: प्रात: 07 बजकर 07 मिनट से प्रात: 08 बजकर 52 मिनट तकआज का नक्षत्र
आज चंद्रदेव विशाखा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे… विशाखा नक्षत्र: दोपहर 03 बजकर 31 मिनट तक सामान्य विशेषताएं: ईर्ष्यालु, क्रोधी स्वभाव,महत्वाकांक्षी, मजाकिया, आध्यात्मिक, प्रबल इच्छाशक्ति और न्यायप्रिय नक्षत्र स्वामी: गुरु बृहस्पति राशि स्वामी: शुक्र, मंगल देवता: इंद्राग्नि - यज्ञ के देवता प्रतीक: विजय का मेहराब या कुम्हार का चाक [caption id="attachment_4059" align="aligncenter" width="800"]
Lord Shiva[/caption]