ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Wednesday, 10 September 2025

Aaj ka Panchang: आज किया जाएगा तृतीया तिथि का श्राद्ध, पंचांग से जानें शुभ योग

Aaj ka Panchang: आज किया जाएगा तृतीया तिथि का श्राद्ध, पंचांग से जानें शुभ योग
डेली संवाद, जालंधर। Aaj ka Panchang : आज 10 सितंबर 2025, दिन है बुधवार ( Wednesday )। आज यानी 10 सितंबर को आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है। इस तिथि पर तृतीया तिथि का श्राद्ध किया जाएगा। साथ ही आज विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी का पर्व मनाया जाएगा।

यह भी पढ़ें: अमेरिका जाने की तैयारी करने वाले भारतीयों को बड़ा झटका, VISA को लेकर नया आदेश जारी

धार्मिक मान्यता के अनुसार, पितृ पक्ष में पितरों का श्राद्ध करने से पूर्वज प्रसन्न होते हैं। इस तिथि पर मंगलकारी योग भी बन रहे हैं। ऐसे में आइए जानते हैं आज का पंचांग (Aaj ka Panchang 10 September 2025) के बारे में।

आज का पंचांग (Aaj ka Panchang 10 September 2025)

  • तिथि: कृष्ण तृतीया
  • मास पूर्णिमांत: अश्विन
  • दिन: बुधवार
  • संवत्: 2082
  • तिथि:तृतीया दोपहर 03 बजकर 37 मिनट तक
  • योग: वृद्धि रात्रि 08 बजकर 31 मिनट तक
  • करण: विष्टी 03 बजकर 37 मिनट तक
  • करण: 11 सितंबर को बव 02 बजकर 11 मिनट तक

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय: सुबह 06 बजकर 04 मिनट पर
  • सूर्यास्त: शाम 06 बजकर 32 मिनट पर
  • चंद्रमा का उदय: शाम 08 बजकर 06 मिनट पर
  • चन्द्रास्त: 11 सितंबर को रात 08 बजकर 35 मिनट पर
  • सूर्य राशि: सिंह
  • चंद्र राशि: मीन
  • पक्ष: कृष्ण

शुभ समय अवधि

  • अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11 बजकर 53 मिनट से 12 बजकर 43 मिनट तक
  • अमृत काल: दोपहर 01 बजकर 51 मिनट से दोपहर 03 बजकर 19 मिनट तक

अशुभ समय अवधि

  • राहुकाल: दोपहर 12 बजकर 18 मिनट से 01 बजकर 51 मिनट तक
  • गुलिकाल: दोपहर 10 बजकर 44 मिनट से 12 बजकर 18 मिनट तक
  • यमगण्ड: प्रातः 07 बजकर 37 मिनट से 09 बजकर 11 मिनट तक