Wednesday, 16 July 2025
ब्रेकिंग न्यूज़
Aaj Ka Panchang: आज कर्क संक्रांति, इस शुभ अवसर पर सूर्य देव की करें पूजा; पढ़ें पंचांग
डेली संवाद, जालंधर।
Aaj Ka Panchang 16 July 2025: आज 16 जुलाई 2025 की तारीख है,
बुधवार (Wednesday)
का दिन है। सावन का महीना महादेव की कृपा प्राप्त करने के लिए शुभ माना जाता है। इस माह में रोजाना शिव भक्त महादेव की विशेष पूजा-अर्चना करते हैं। आज यानी 16 जुलाई को सावन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी षष्ठी है। इस दिन सूर्य ( Surya Gochar 2025) देव कर्क राशि में गोचर करेंगे। इसलिए आज कर्क संक्रांति (Karka Sankranti) मनाई जाएगी।
यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम
इस शुभ अवसर पर सूर्य देव की पूजा होती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, सूर्य देव की पूजा करने से कारोबार में वृद्धि होती है। साथ ही मनचाहा कारोबार मिलता है। कर्क संक्रांति के दिन कई योग भी बन रहे हैं। आज के दिन (16 July 2025 Panchang) की शुरुआत करने से पहले यहां दिए गए शुभ व अशुभ समय को अवश्य जान लें, जो इस प्रकार हैं।
[caption id="attachment_13584" align="aligncenter" width="800"]
Puja Path[/caption]
Puja Path[/caption]
Aaj Ka Panchang 16 July 2025: आज का पंचांग
तिथि: कृष्ण षष्ठी मास पूर्णिमांत: श्रावन दिन: बुधवार संवत्: 2082 तिथि: कृष्ण षष्ठी रात्रि 09 बजकर 01 मिनट तक योग: शोभन दोपहर 11 बजकर 57 मिनट तक करण: गरज पूर्वाह्न 09 बजकर 52 मिनट तक करण: वणिज रात्रि 09 बजकर 01 मिनट तकसूर्योदय और सूर्यास्त का समय
सूर्योदय: सुबह 05 बजकर 34 मिनट पर सूर्यास्त: शाम 07 बजकर 20 मिनट पर चंद्रोदय: रात 10 बजकर 57 मिनट पर चन्द्रास्त: 17 जुलाई को रात 10 बजकर 46 मिनट पर सूर्य राशि: मिथुन चंद्र राशि: मीन पक्ष: कृष्णशुभ समय अवधि
अभिजीत मुहूर्त: कोई नहीं अमृत काल: 17 जुलाई को रात 12 बजकर 13 मिनट से 01 बजकर 46 मिनट तकअशुभ समय अवधि
गुलिक काल: दोपहर 12 बजकर 27 बजे से 02 बजकर 10 मिनट तक यमगंड काल: प्रात: 09 बजे से 10 बजकर 44 मिनट तक राहु काल: दोपहर 03 बजकर 54 बजे से 05 बजकर 37 मिनट तक