ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Monday, 21 July 2025

Aaj ka Panchang: कामिका एकादशी व्रत आज, भगवान विष्णु जी की करें पूजा, जाने पंचांग

Aaj ka Panchang: कामिका एकादशी व्रत आज, भगवान विष्णु जी की करें पूजा, जाने पंचांग
डेली संवाद, जालंधर। Aaj ka Panchang 21 July 2025: आज 21 जुलाई 2025 की तारीख है, सोमवार (Monday) का दिन है। आज यानी 21 जुलाई को सावन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है। वैदिक पंचांग के अनुसार, इस तिथि पर कामिका एकादशी व्रत किया जाता है।

यह भी पढ़ें: कौन हैं अनमोल गगन मान? जिन्होंने MLA पद से इस्तीफा देकर राजनीति से सन्यास ले लिया

धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस व्रत को करने से साधक को पापों से मुक्ति मिलती है और भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं। सावन की इस एकादशी पर कई योग भी बन रहे हैं। ऐसे में आइए जानते हैं पंचांग (Aaj ka Panchang 21 July 2025) और ग्रहों की स्थिति के बारे में। [caption id="attachment_9679" align="aligncenter" width="800"] Lord Vishnu Ji Lord Vishnu Ji[/caption]

आज का पंचांग (Aaj ka Panchang)

  • तिथि: कृष्ण एकादशी
  • मास पूर्णिमांत: सावन
  • दिन: सोमवार
  • संवत्: 2082
  • तिथि: कृष्ण एकादशी प्रात: 09 बजकर 38 मिनट तक
  • योग: वृद्धि सायं 06 बजकर 39 मिनट तक
  • करण: बलव प्रात: 09 बजकर 38 मिनट तक
  • करण: कौलव रात्रि 08 बजकर 21 मिनट तक

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय: सुबह 05 बजकर 36 मिनट पर
  • सूर्यास्त: शाम 07 बजकर 18 मिनट पर
  • चंद्रोदय: 22 जुलाई को रात्रि 02 बजकर 32 मिनट पर
  • चन्द्रास्त: शाम 04 बजकर 21 मिनट पर
  • सूर्य राशि: कर्क
  • चंद्र राशि: वृषभ
  • पक्ष: कृष्ण

शुभ समय

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12 बजे से 12 बजकर 55 मिनट तक अमृत काल: सायं 06 बजकर 09 मिनट से रात्रि 07 बजकर 38 मिनट तक [caption id="attachment_61024" align="aligncenter" width="800"] lord vishnu ji[/caption]

अशुभ समय

राहु काल: प्रात: 07 बजकर 19 मिनट से 09 बजकर 02 मिनट तक गुलिक काल: दोपहर 02 बजकर 10 मिनट से 03 बजकर 53 मिनट तक यमगंड काल: प्रात: 10 बजकर 45 मिनट से 12 बजकर 27 मिनट तक