Wednesday, 30 July 2025
ब्रेकिंग न्यूज़
Aaj ka Panchang: आज स्कंद षष्ठी, भगवान कार्तिकेय की करें उपासना; पढ़ें आज का पंचांग
डेली संवाद, जालंधर।
Aaj ka Panchang 30 July 2025: आज 30 जुलाई 2025 की तारीख है,
बुधवार (Wednesday)
का दिन है। आज यानी 30 जुलाई को सावन माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है। हर महीने इस तिथि पर स्कंद षष्ठी मनाई जा रही है। सनातन धर्म में स्कंद षष्ठी का विशेष महत्व है। इस दिन भगवान कार्तिकेय की पूजा-अर्चना करने का विधान है।
यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम
धार्मिक मान्यता के अनुसार, भगवान कार्तिकेय की उपासना करने से साधक को शुभ फल की प्राप्ति होती है। साथ ही जीवन में खुशियों का आगमन होता है। आज कई योग भी बन रहे हैं। ऐसे में आइए जानते हैं आज के पंचांग (Aaj ka Panchang 30 July 2025) के बारे में।
आज का पंचांग (Aaj ka Panchang 30 July 2025)
तिथि: शुक्ल षष्ठी मास पूर्णिमांत: श्रावण दिन: बुधवार संवत्: 2082 तिथि: 31 जुलाई को षष्ठी रात्रि 02 बजकर 41 मिनट तक योग: 31 जुलाई को सिद्ध रात्रि 03 बजकर 40 मिनट तक करण: कौलव दोपहर 01 बजकर 40 मिनट तक करण: 31 जुलाई को तैतिल रात्रि 02 बजकर 41 मिनट तकसूर्योदय और सूर्यास्त का समय
सूर्योदय: सुबह 05 बजकर 41 मिनट पर सूर्यास्त: शाम 07 बजकर 41 मिनट पर चंद्रमा का उदय: रात 10 बजकर 44 मिनट पर चन्द्रास्त: सुबह 10 बजकर 28 मिनट पर सूर्य राशि: कर्क चंद्र राशि: कन्या पक्ष: शुक्लशुभ समय अवधि
अभिजीत मुहूर्त: कोई नहीं अमृत काल: दोपहर 03 बजकर 16 मिनट से शाम 05 बजकर 02 मिनट तक