ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Wednesday, 26 February 2025

Aaj ka Panchang: आज महाशिवरात्रि का पर्व, भगवान भोलेनाथ की करें पूजा; पढ़ें पंचांग

डेली संवाद, जालंधर। Aaj ka Panchang 26 February 2025: आज 26 फरवरी दिन बुधवार (Wednesday) है। पंचांग के अनुसार, आज यानी बुधवार 26 फरवरी 2025 के दिन फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है, जो सुबह तक रहने वाली है, इसके बाद चतुर्दशी तिथि प्रारंभ हो जाएगी। ऐसे में आज महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: कनाडा में नई मुसीबत, रद्द होंगे स्टडी और वर्क परमिट, जाने कारण

इस तिथि पर कई तरह के शुभ योग बन रहे हैं, जिसमें भगवान शिव (Lord Shiva) की पूजा से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। ऐसे में चलिए पंडित अनिल शुक्ला से जानते हैं आज का पंचांग और शुभ मुहूर्त (Today Puja Time) के विषय में।

आज का पंचांग (Maha shivratri Panchang 2025)

फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि समाप्त - सुबह 11 बजकर 13 मिनट पर

नक्षत्र - श्रवण

वार - बुधवार

ऋतु - वसंत

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय - सुबह 06 बजकर 54 मिनट पर

सूर्यास्त - शाम 06 बजकर 23 मिनट पर

चंद्रोदय - सुबह 06 बजकर 29 मिनट से

चन्द्रास्त - दोपहर 04 बजकर 36 मिनट पर

चन्द्र राशि - मकर

शुभ समय

ब्रह्म मुहूर्त - प्रातः 05 बजकर 09 मिनट से 05 बजकर 59 मिनट तक

गोधूलि मुहूर्त - शाम 06 बजकर 17 मिनट से शाम 06 बजकर 42 मिनट तक

निशिता मुहूर्त - रात्रि 12 बजकर 09 मिनट से 27 फरवरी देर रात 12 बजकर 59 मिनट तक

अभिजीत मुहूर्त - कोई नहीं

अमृत काल - सुबह 07 बजकर 28 मिनट से सुबह 09 बजे तक

Maha Shivratri 2025
Maha Shivratri 2025

अशुभ समय

राहुकाल - दोपहर 12 बजकर 36 मिनट से दोपहर 01 बजकर 03 मिनट तक

गुलिक काल - सुबह 11 बजकर 16 मिनट से दोपहर 12 बजकर 35 मिनट तक

भद्रा - सुबह 11 बजकर 08 मिनट से रात 10 बजकर 05 मिनट तक

विडाल योग - सुबह 06 बजकर 49 मिनट से शाम 05 बजकर 23 मिनट तक

आडल योग - शाम 05 बजकर 23 मिनट 27 फरवरी सुबह 06 बजकर 48 मिनट तक

पंचक - 27 फरवरी प्रातः 04 बजकर 37 मिनट से 06 बजकर 48 मिनट तक

दिशा शूल - उत्तर

नक्षत्र के लिए उत्तम ताराबल

अश्विनी, कृत्तिका, रोहिणी, मृगशिरा, आर्द्रा, पुष्य, मघा, उत्तरा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, स्वाति, अनुराधा, मूल, उत्तराषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, शतभिषा, उत्तराभाद्रपद

राशि के लिए उत्तम चन्द्रबलम - मेष, कर्क, सिंह, वृश्चिक, मकर, मीन