ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Sunday, 09 March 2025

Aaj Ka Panchang: आज शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि, बन रहे कई शुभ योग

डेली संवाद, जालंधर। Aaj Ka Panchang 09 March 2025: आज 09 मार्च 2025 की तारीख है, रविवार (Sunday) का दिन है। पंचांग के मुताबिक आज के दिन रविवार 09 मार्च 2025 को फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है।

यह भी पढ़ें: कनाडा में नई मुसीबत, रद्द होंगे स्टडी और वर्क परमिट, जाने कारण

पंचांग के मुताबिक इस तिथि पर रवि पुष्य योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग जैसे कई शुभ योग बन रहे हैं। आज के दिन (Panchang) की शुरुआत करने से पहले यहां दिए गए शुभ व अशुभ समय को अवश्य जान लें। आईए पंडित अनिल शुक्ला से जानते हैं आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang 09 March 2025), जो इस प्रकार हैं।

Puja Path
Puja Path

आज का पंचांग (Panchang 09 March 2025)

फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि समाप्त - सुबह 07 बजकर 48 मिनट पर

नक्षत्र - पुनर्वसु

वार - रविवार

ऋतु - वसंत

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय - सुबह 06 बजकर 40 मिनट पर

सूर्यास्त - शाम 06 बजकर 27 मिनट पर

चंद्रोदय - दोपहर 01 बजकर 49 मिनट से

चन्द्रास्त - प्रातः काल 04 बजकर 25 मिनट पर

चन्द्र राशि - मिथुन

शुभ समय

ब्रह्म मुहूर्त - प्रातः 05 बजे से 05 बजकर 49 मिनट तक

गोधूलि मुहूर्त - शाम 06 बजकर 23 मिनट से शाम 06 बजकर 48 मिनट तक

निशिता मुहूर्त - रात्रि 12 बजकर 07 मिनट से देर रात 12 बजकर 56 मिनट तक

अभिजीत मुहूर्त - दोपहर 12 बजकर 11 मिनट से दोपहर 12 बजकर 59 मिनट तक

रवि पुष्य योग - 11 बजकर 55 मिनट से 10 मार्च सुबह 06 बजकर 36 मिनट तक

सर्वार्थ सिद्धि योग - रात 11 बजकर 55 मिनट से 10 मार्च सुबह 06 बजकर 36 मिनट तक

रवि योग - सुबह 06 बजकर 38 मिनट से रात 11 बजकर 55 मिनट तक

अशुभ समय

राहुकाल - दोपहर 05 बजकर 02 मिनट से शाम 06 बजकर 32 मिनट तक

गुलिक काल - दोपहर 03 बजकर 30 मिनट से दोपहर 04 बजकर 59 मिनट तक

विडाल योग - सुबह 06 बजकर 38 मिनट से रात 11 बजकर 5 मिनट तक

भद्रा - शाम 07 बजकर 41 मिनट से 10 मार्च सुबह 06 बजकर 36 मिनट तक

दिशा शूल - पश्चिम

नक्षत्र के लिए उत्तम ताराबल

भरणी, रोहिणी, आर्द्रा, पुनर्वसु, पुष्य, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, हस्त, स्वाति, विशाखा, अनुराधा, ज्येष्ठा, पूर्वाषाढ़ा, श्रवण, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद, रेवती

राशि के लिए उत्तम चन्द्रबलम - मेष, मिथुन, सिंह, कन्या, धनु, मकर