ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Tuesday, 28 July 2026

Jalandhar News: जालंधर के मेयर वनीत धीर बने नार्थ के हल्का इंचार्ज, शाम 6 बजे पहुंचेंगे मेयर हाउस

Jalandhar News: जालंधर के मेयर वनीत धीर बने नार्थ के हल्का इंचार्ज, शाम 6 बजे पहुंचेंगे मेयर हाउस

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर के मेयर वनीत धीर (Vaneet Dhir) को आम आदमी पार्टी (AAP) ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी ने उन्हें जालंधर नॉर्थ का नया हलका प्रभारी नियुक्त किया है। इसी के चलते वह आज शाम को 6 बजे मेयर हाउस पहुंचेंगे।

बता दे कि आम आदमी पार्टी (AAP) ने पंजाब में अपने संगठन का विस्तार किया। चुनाव से पहले पार्टी ने नई नियुक्तियों का ऐलान किया है।

पार्टी ने जगरूप सिंह सेखवां को पंजाब का नया प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके साथ ही पार्टी हाईकमान ने राज्य के 3 प्रमुख विधानसभा क्षेत्रों जालंधर नॉर्थ, फतेहगढ़ चूड़ियां और पट्टी के हलका प्रभारियों की भी नई नियुक्तियां की हैं।

वनीत धीर को बनाया हलका प्रभारी

नई सूची के अनुसार, जगरूप सिंह सेखवां को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए पार्टी का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही वनीत धीर को जालंधर नॉर्थ का नया हलका प्रभारी नियुक्त किया गया है।

वहीं फतेहगढ़ चूड़ियां विधानसभा क्षेत्र में हरजोबनजीत सिंह रंधावा (जोबन रंधावा) और पट्टी विधानसभा से जसकंवर सिंह गिल (जस्सा पट्टी) को नया हलका प्रभारी नियुक्त किया गया है।