Saturday, 25 April 2026
जालंधर
Jalandhar News: पंजाब में फूटा आप कार्यकर्ताओं का गुस्सा, हरभजन सिंह समेत सांसदों के घरों के बाहर लिखा 'गद्दार', जमकर हंगामा
डेली संवाद, जालंधर।
Jalandhar News: आम आदमी पार्टी (AAP) के 7 सांसदों के भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होने के बाद आप कार्यकर्ताओं में गुस्सा देखने को मिल रहा है जिसके चलते उनके घर की दीवारों के बाहर गद्दार लिख दिया।
आम आदमी पार्टी (AAP) के गुस्साएं कार्यकर्ताओं ने सांसदों के घरों और संपत्तियों के सामने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है और दीवारों पर पंजाब के गद्दार लिख दिया। जालंधर (
Jalandhar
) में राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह के प्रति अपना रोष व्यक्त करते हुए उनके आवास की दीवारों पर गद्दार लिख दिया।
पंजाब में फूटा आप कार्यकर्ताओं का गुस्सा[/caption]
LPU के बाहर विरोध प्रदर्शन
वहीं लुधियाना में आम आदमी को छोड़कर भाजपा में गए सांसद राजेंद्र गुप्ता के ऑफिस की दीवार पर 'पंजाब के गद्दार' लिखा गया। इसके अलावा, आम आदमी पार्टी (AAP) के कार्यकर्ताओं ने लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के बाहर सांसद अशोक मित्तल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और उनका पुतला जलाया। [caption id="attachment_108743" align="aligncenter" width="1600"]
पंजाब में फूटा आप कार्यकर्ताओं का गुस्सा[/caption]