ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Wednesday, 02 September 2026

Punjab News: AAP ने परमिंदर सिंह गोल्डी को दी बड़ी जिम्मेदारी, नियुक्त किया हलका इंचार्ज

Punjab News: AAP ने परमिंदर सिंह गोल्डी को दी बड़ी जिम्मेदारी, नियुक्त किया हलका इंचार्ज

डेली संवाद, खरड़। Punjab News: आम आदमी पार्टी (AAP) ने संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए परमिंदर सिंह गोल्डी को खरड़ से नया हलका इंचार्ज नियुक्त किया है। पार्टी की ओर से उन्हें यह नई जिम्मेदारी सौंपे जाने के बाद शुभकामनाएं दी गई हैं।

आम आदमी पार्टी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर इस नियुक्ति की जानकारी दी। पार्टी ने लिखा कि परमिंदर सिंह गोल्डी को खरड़ से हलका इंचार्ज नियुक्त किया जाता है। साथ ही उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी गईं।

goldy.jpg

गोल्डी की नियुक्ति को खरड़ में पार्टी संगठन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद अब उनसे क्षेत्र में पार्टी की गतिविधियों को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय बनाने की उम्मीद है।