Saturday, 20 June 2026
पंजाब
Punjab News: पंजाब में AAP का भाजपा के खिलाफ रोष प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी, लगाए गंभीर आरोप
डेली संवाद, अमृतसर।
Punjab News: पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने भाजपा (BJP) के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद तरुण चुघ के घर के बाहर आज जमकर प्रदर्शन किया।
पंजाब के जिला अमृतसर (Amritsar) में विवादित वीडियो मामले में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेताओं ने भाजपा (BJP) के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद तरुण चुग के घर के बाहर रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान आप कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।