Saturday, 14 February 2026
पंजाब
Punjab News: पंजाब में 4 साल की मासूम बच्ची से रेप, मुंह बोले चाचा ने की दरिंदगी
डेली संवाद, अबोहर।
Punjab News: पंजाब में एक चार साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। खबर है कि 4 साल के मासूम से मुंह बोले चाचा ने दरिंदगी की है जिसके बाद इलाके के लोगों में रोष देखा जा रहा है।
मिली जानकारी के मुताबिक फाजिल्का जिले में अबोहर (
Abohar
) के थाना नंबर एक क्षेत्र में एक चार साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि बच्ची के मुंहबोले चाचा ने इस वारदात को अंजाम दिया। क्षेत्र में रहने वाली एक विधवा महिला की करीब 4 साल की बेटी को उसका मुंहबोला चाचा गली से कुछ दिलाने के बहाने अपने साथ ले गया।