ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Wednesday, 29 July 2026

Punjab News: पंजाब में एक बार फिर मिली स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

Punjab News:  पंजाब में एक बार फिर मिली स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

डेली संवाद, फाजिल्का। Punjab News: पंजाब में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकियों का सिलसिला लगातार जारी है। बुधवार सुबह फाजिल्का जिले के अबोहर स्थित कई नामी स्कूलों को धमकी भरे ईमेल मिलने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया।

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गईं और स्कूल परिसरों की गहन तलाशी शुरू कर दी गई। जानकारी के अनुसार, अजम्पसन कॉन्वेंट स्कूल, डीएवी स्कूल समेत कई शिक्षण संस्थानों को ईमेल के जरिए बम विस्फोट की धमकी दी गई।

दोपहर 1:30 बजे तक विस्फोट होने का दावा

बताया जा रहा है कि ईमेल सुबह करीब 8:51 बजे स्कूल खुलने के समय प्राप्त हुए, जिनमें दोपहर 1:30 बजे तक विस्फोट होने का दावा किया गया था।

धमकी मिलने के तुरंत बाद स्कूल प्रशासन ने एहतियात के तौर पर अभिभावकों को सूचना दी और छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी। इसके साथ ही पुलिस की टीमों ने स्कूल परिसरों की जांच शुरू कर दी और पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।