ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Saturday, 11 July 2026

Haryana News: हरियाणा-बिहार के बीच दौड़ेंगी AC बसें, अंतरराज्यीय बस सेवा समझौते पर लगी मुहर

Nayab Singh Saini
Nayab Singh Saini
डेली संवाद, हरियाणा। Haryana News: हरियाणा और बिहार के बीच यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अंतरराज्यीय बस सेवा शुरू करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। दोनों राज्यों के बीच द्विपक्षीय बस परिचालन समझौते (Bilateral Bus Operation Agreement) पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इस समझौते के तहत हरियाणा के प्रमुख शहरों से बिहार के पटना, पूर्णिया, गया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा और भागलपुर समेत छह प्रमुख प्रमंडलों तक आधुनिक एसी बसों का नियमित संचालन किया जाएगा।

लोगों को सीधा लाभ मिलेगा

नई बस सेवा शुरू होने से दोनों राज्यों के बीच यात्रा पहले की तुलना में अधिक सुरक्षित, आरामदायक और किफायती होगी। इससे नौकरी, व्यापार, शिक्षा और अन्य आवश्यक कार्यों के लिए आने-जाने वाले लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

सरकार का मानना है कि इस पहल से हरियाणा और बिहार के बीच आर्थिक, औद्योगिक, शैक्षणिक और सामाजिक संबंधों को भी मजबूती मिलेगी। साथ ही दोनों राज्यों के बीच सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाने में यह समझौता अहम भूमिका निभाएगा।