ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Wednesday, 11 June 2025

AC Temperature: अब 16-18 डिग्री पर नहीं चला पाएंगे AC, मोदी सरकार का बड़ा फैसला

AC Temperature: अब 16-18 डिग्री पर नहीं चला पाएंगे AC, मोदी सरकार का बड़ा फैसला
डेली संवाद, चंडीगढ़। AC Temperature: अगर आप भी गर्मियों में 16 डिग्री पर AC चलाते है तो खबर आपके लिए है। बता दे कि अब आप अपने घर, दफ्तर या कार में 16 डिग्री पर AC नहीं चला पाएंगे। AC का नियंत्रण सरकार के हाथ में होगा।

20 डिग्री से 28 डिग्री के बीच रहेगा तापमान

भारत सरकार AC कूलिंग के लिए नया मानक लाने जा रही है। इस नए मानक के तहत AC चलाने के लिए तापमान की सीमा 20 डिग्री से 28 डिग्री के बीच रखी गई है। यानी आप AC का तापमान 20 डिग्री से कम या 28 डिग्री से ज़्यादा नहीं रख पाएंगे। यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ( Manohar Lal Khattar ) ने इसकी घोषणा की है। यह एसी तापमान सीमा आवासीय, औद्योगिक इमारतों के साथ-साथ वाहनों पर भी लागू होगी। बता दे कि इस समय देश में भीषण गर्मी पड़ रही है। इस दौरान लोग अपने घरों, दफ्तरों और कारों में एसी को 16 डिग्री पर ठंडा रखते हैं।

20 डिग्री सेल्सियस निर्धारित किया तापमान

गर्म हवाओं और भीषण गर्मी के कारण ज्यादातर लोग एसी को 20 डिग्री से कम तापमान पर चलाते हैं। वहीं नियमों के अनुसार एसी का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस निर्धारित किया है। इसके साथ ही एसी की अधिकतम तापमान सीमा 28 डिग्री सेल्सियस रखी गई है। सरकार ने ऊर्जा संरक्षण यानी बिजली बचाने के लिए एसी के तापमान की नई सीमा तय कर दी है। बिजली की खपत कम करने के अलावा पर्यावरण में संतुलन बनाए रखने के लिए भी यह फैसला लिया गया है। मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पीएम मोदी के विकसित भारत 2047 के विजन के चलते यह नया मानक अपनाया है।