Thursday, 19 March 2026
पंजाब
Accident News: जालंधर फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार का कहर, पोल-डिवाइडर से टकराई कार, दो गंभीर
डेली संवाद, जालंधर।
Accident News: जालंधर के मकसूदां फ्लाईओवर के पास एक भीषण सड़क हादसा सामने आया, जिसमें तेज रफ्तार ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर और बिजली के पोल से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, एयरबैग खुलने से कार सवारों की जान बच गई, लेकिन वाहन में मौजूद दो बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों बुजुर्ग चंडीगढ़ की ओर से
जालंधर (Jalandhar)
आ रहे थे। जैसे ही उनकी कार मकसूदां फ्लाईओवर के उतार के पास पहुंची, वाहन अचानक नियंत्रण से बाहर हो गया और सीधे डिवाइडर से टकरा गया। हादसे की तीव्रता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कार के शीशे टूटकर बिखर गए और इंजन का हिस्सा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
[caption id="attachment_105417" align="aligncenter" width="1200"]
Accident in Jalandhar Alto Car Divider Injured[/caption]
Accident in Jalandhar Alto Car Divider Injured[/caption]