Sunday, 02 November 2025
देश
Accident: हाईवे पर भीषण हादसा, 15 लोगों की मौत, कई घायल, चारों तरफ मची चीख पुकार
डेली संवाद, जोधपुर।
Accident in Jodhpur Rajasthan Live News: हाईवे पर बड़ा हादसा हुआ। सड़क पर खड़े ट्रेलर में एक टैंपों ट्रेवलर घुस गया। जिससे चारों तरफ चीख पुकार मच गई। इस भयानक हादसे में अब तक 15 लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई लोग घायल हैं। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।
यह हादसा राजस्थान (Rajasthan) में हुआ है। जानकारी के मुताबिक राजस्थान के फलोदी (Phalodi) में बापिणी क्षेत्र के मतोड़ा में टेंपो ट्रेवलर खड़े ट्रेलर में घुस गया। हादसे में अब तक 15 लोगों की जान चली गई। जबकि कई लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
[caption id="attachment_91176" align="aligncenter" width="1200"]
The accident erupted in chaos. A large number of people from the surrounding area arrived at the scene[/caption]
Tempo Traveller rams into parked trailer in Rajasthan[/caption]
The accident erupted in chaos. A large number of people from the surrounding area arrived at the scene[/caption]
टक्कर के बाद अफरातफरी
जानकारी के मुताबिक, टेंपो ट्रेवलर में सवार सभी लोग जोधपुर (Jodhpur) के सूरसागर से कोलायत में कपिल मुनि के आश्रम में दर्शन करने के लिए गए थे। लौटते समय मतोड़ा थाना क्षेत्र में हादसा हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि टेंपो ट्रेवलर का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मतोड़ा पुलिस के मुताबिक शाम करीब 6.30 बजे भारत माला हाईवे पर हादसा हुआ। सड़क पर खड़े ट्रेलर में पीछे से टेंपो ट्रेवलर घुस गया। सभी शवों को ओसियां के सरकारी अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। 2 घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद जोधपुर रेफर किया गया है। [caption id="attachment_91177" align="aligncenter" width="1200"]
Tempo Traveller rams into parked trailer in Rajasthan[/caption]