ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Sunday, 21 December 2025

Accident News: बलिनो-इनोवा की जोरदार टक्कर से मचा हड़कंप; 4 घायल, एक की हालत नाजुक

डेली संवाद, लुधियाना। Accident News: पंजाब के लुधियाना ( Ludhiana ) में आज एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जहां बलिनो कार और इनोवा के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। जानकारी के अनुसार, ये हादसा लुधियाना में रविवार सुबह वेरका कट के पास को हुआ है।

4 से 5 लोग गंभीर रूप से घायल

यहां एक बालिनों कार और इनोवा के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में 4 से 5 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं जबकि एक व्यक्ति की मौत की सूचना है।
यह भी पढ़ें: डंकी रूट का मास्टर माइंड जालंधर में, ED की कार्रवाई के बाद हड़कंप, 12 ट्रेवल एजैंट रडार पर
हादसा सुबह करीब 2 से 3 बजे के बीच हुआ। कंट्रोल रूम को सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सराभा नगर थाने के SHO आदित्य शर्मा ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों गाड़ियों को काफी नुकसान पहुंचा। [caption id="attachment_97226" align="aligncenter" width="1200"] Road accident in Ludhiana Road accident in Ludhiana[/caption]

घायलों का इलाज में चल रहा

पुलिस के अनुसार घायलों को तुरंत रघुनाथ अस्पताल ले जाया गया जहां हालत गंभीर होने के कारण उन्हें डीएमसी अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल घायलों का इलाज डीएमसी में चल रहा है। SHO आदित्य शर्मा ने बताया कि एक व्यक्ति की मौत की जानकारी मिली है हालांकि मृतक की पहचान और पता अभी सामने नहीं आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।