ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Tuesday, 02 December 2025

Accident: हाईवे पर भीषण हादसा, बस में लगी आग, 3 लोग जिंदा जले, 24 से ज्यादा गंभीर घायल

डेली संवाद, गोण्डा/बलरामपुर। Accident Bus and Truck News: ट्रक और बस के बीच भीषण टक्कर से 3 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग गंभीर रूप से जख्मी है। हादसा इतना भयंकर था कि बस में आग लग गई, जिससे 3 लोग जिंदा जल गए। हादसा उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बलरामपुर (Balrampur) में हुआ। यहां ट्रक की टक्कर के बाद बस में आग लग गई। 3 लोग जिंदा जल गए और 24 झुलस गए। इनमें 6 की हालत गंभीर है। बस (UP 22 AT 0245) नेपाल बॉर्डर (Nepal Border) के पास सुनौली से रवाना हुई थी और दिल्ली जा रही थी। [caption id="attachment_95407" align="aligncenter" width="1200"] Burning Bus News Burning Bus News[/caption]

बस में अधिकांश नेपाली थे

जानकारी के मुताबिक बस में 45 यात्री सवार थे। अधिकांश नेपाल के थे। बस के चालक और कंडक्टर का अब तक पता नहीं चल पाया है। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस घिसटती हुई 100 मीटर दूर हाईटेंशन लाइन वाले बिजली के खंभे से टकरा गई। खंभा टूटकर बस पर गिर गया। बस में करंट दौड़ गया। शॉर्ट सर्किट हुआ और आग लग गई।
यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल के डाक्टरों पर महिला ने लगाया गंभीर आरोप, AAP नेता से शिकायत
देखते ही देखते बस आग का गोला बन गई। यात्री अंदर ही फंस गए। जान बचाने के लिए शीशा तोड़कर बाहर कूदने लगे। मौके पर चीख पुकार मच गई। किसी तरह बाहर निकले यात्रियों ने पुलिस को सूचना दी। फायर ब्रिगेड की टीमें भी मौके पर पहुंचीं। उन्होंने आग बुझाने का काम शुरू किया। फंसे हुए यात्रियों को बाहर निकाला। [caption id="attachment_73504" align="aligncenter" width="1200"] Accident News Accident News[/caption]

ट्रक में लगा था गरम कपड़ा

घायलों को तुरंत एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। गंभीर घायलों को बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ज्यादातर यात्री किसी तरह बस से बाहर आ गए। लेकिन, कुछ अंदर ही फंसे रहे। बाद में बस से 3 लाशें बरामद हुईं। इनमें 2 बुरी तरह से जल चुकी थीं। उन्होंने बताया कि ट्रक (UP 21 DT 5237) में गर्म कपड़े लदे थे। इस वजह से ट्रक में भी आग लग  गई। हादसा कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के फुलवरिया बाईपास पर सोमवार देर रात ढाई बजे के आसपास हुआ।