ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Friday, 23 October 2026

Accident News: जालंधर में भीषण सड़क हादसा, ट्रॉली से टकराई कार; 26 साल के युवक की मौत

Accident News: जालंधर में भीषण सड़क हादसा, ट्रॉली से टकराई कार; 26 साल के युवक की मौत

डेली संवाद, जालंधर। Accident News: पंजाब के जालंधर जिले में शाहकोट-नकोदर मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गुरुवार देर शाम तेज रफ्तार i20 कार सड़क पर चल रही ट्रॉली के पिछले हिस्से से टकरा गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में कार सवार 26 वर्षीय युवक लवप्रीत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी राजन गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

शाहकोट से नकोदर जा रहे थे दोनों युवक

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक लवप्रीत और घायल राजन दोनों शाहकोट के रहने वाले थे। गुरुवार देर शाम दोनों i20 कार में शाहकोट से नकोदर की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान शाहकोट-नकोदर मुख्य मार्ग पर कार चालक को अचानक नींद की झपकी आने की आशंका जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें: जालंधर के 66 फुटी रोड पर सट्टेबाजी का 'उत्तम' खेल, सट्टा किंग RK के खिलाफ ED में शिकायत

इससे कार पर से नियंत्रण छूट गया और वाहन आगे चल रही ट्रॉली के पिछले हिस्से से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में लवप्रीत ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि राजन गंभीर रूप से घायल हो गया।

राहगीरों ने पुलिस को दी सूचना

हादसे के तुरंत बाद मौके से गुजर रहे राहगीरों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। घायल राजन का इलाज चल रहा है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

नकोदर की मोर्चरी में रखवाया शव

पुलिस ने मृतक लवप्रीत के शव को कब्जे में लेकर नकोदर की मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है।

परिजनों के थाने पहुंचकर बयान दर्ज कराने के बाद उनके बयानों और मामले से जुड़े तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।