ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Saturday, 12 September 2026

Accident News: जालंधर-अमृतसर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार 3 की मौत

Accident News: जालंधर-अमृतसर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार 3 की मौत

डेली संवाद, जालंधर। Accident News: जालंधर-अमृतसर नेशनल हाईवे पर शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं। बताया जा रहा है कि तीनों जालंधर से अमृतसर (Amritsar) की ओर जा रहे थे, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद टक्कर मारने वाला वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

हादसे की सूचना मिलते ही थाना सुभानपुर पुलिस और हाईवे पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारी ASI हरजिंदर सिंह ने घटनास्थल का जायजा लिया और तीनों शवों को कब्जे में लेकर एंबुलेंस के जरिए सिविल अस्पताल कपूरथला की मॉर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़ें: जालंधर कैंट हलके में कट गई अवैध कालोनी, डिप्टी मेयर बोले- कालोनाइजर पर FIR दर्ज होगी

पुलिस ने घटनास्थल से हादसे का शिकार हुई मोटरसाइकिल को भी कब्जे में लिया है। शुरुआती जांच में बाइक का नंबर अमृतसर का पाया गया है।

पहचान पत्र से मृतकों की पहचान की कोशिश

पुलिस को मृतकों के पास से एक पहचान पत्र भी मिला है। इस पर अमृतसर का पता दर्ज है। हालांकि, अभी तक पुलिस मृतकों की आधिकारिक पहचान नहीं कर पाई है। पहचान पत्र और मोटरसाइकिल के नंबर के आधार पर पुलिस मृतकों के परिजनों से संपर्क करने की कोशिश कर रही है।

पुलिस ने इस संबंध में अमृतसर पुलिस को भी सूचना दे दी है। शुरुआती तौर पर आशंका जताई जा रही है कि मृतक अमृतसर या आसपास के क्षेत्र के रहने वाले हो सकते हैं।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

हादसे के बाद फरार हुए अज्ञात वाहन चालक की तलाश में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। हाईवे के पास स्थित मार्केट में लगे CCTV कैमरों की फुटेज निकलवाई जा रही है, ताकि टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान की जा सके।

ASI हरजिंदर सिंह ने बताया कि फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस पहचान पत्र, वाहन नंबर और CCTV फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है।