Wednesday, 17 September 2025
ब्रेकिंग न्यूज़
Acer Connect M4: Acer ने लॉन्च किया अनोखा WiFi मोबाइल हॉटस्पॉट, एक साथ 16 गैजेट्स कर सकेंगे कनेक्ट; जाने इसके फीचर्स
डेली संवाद, नई दिल्ली।
Acer Connect M4 5G Mobile Hotspot: आजकल इंटरनेट हर किसी की जरूरत बन चुका है, चाहे आप घर पर हों, ऑफिस में या फिर ट्रैवल कर रहे हों। इसी जरूरत को देखते हुए
Acer
ने भारत में अपना नया Connect M4 5G Mobile Wi-Fi हॉटस्पॉट लॉन्च किया है। भारत में लॉन्च हो गया है। जिसे खासतौर पर तेज इंटरनेट और आसान portability को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। पहली नजर में यह डिवाइस एक छोटा स्मार्टफोन लग सकता है, क्योंकि इसमें टच स्क्रीन है और इसका डिजाइन भी कॉम्पैक्ट है। लेकिन यह कोई फोन नहीं है, बल्कि एक पॉकेट साइज Wi-Fi राउटर है।
यह भी पढ़ें: अमेरिका में अवैध आप्रवासियों के खिलाफ बड़े एक्शन की तैयारी, ट्रंप ने की बड़ी घोषणा
यह डिवाइस उन यूजर्स के लिए एक अच्छा ऑप्शन है जो सफर के दौरान भी बिना रुकावट वाले इंटरनेट का इस्तेमाल करना चाहते हैं। कंपनी के मुताबिक, 'फास्ट कनेक्टिविटी और पोर्टेबिलिटी देने के लिए इसे डिजाइन किया गया है। इसमें 5G स्पीड, Wi-Fi 6 Dual-Band सपोर्ट और ट्राई-SIM फ्लेक्सिबिलिटी दी गई है, जिससे ये उन मॉडर्न यूजर्स के लिए पावरफुल सॉल्यूशन बन जाता है जिन्हें चलते-फिरते भरोसेमंद इंटरनेट चाहिए।”