ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Saturday, 27 September 2025

Actor Vijay: मशहूर एक्टर की रैली में मची भगदड़, 10 लोगों की मौत, कई घायल, देखें VIDEO

डेली संवाद, नई दिल्ली/नमक्कल। Actor Vijay Rally Tamil Stampede News Update: एक्टर और नेता विजय की रैली में अचानक भगदड़ मचने से कई लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए हैं। मरने वालों में कई बच्चे भी शामिल हैं। राहत और बचाव कार्य शुरू हो गया है। यह हादसा तमिलनाडु (Tamil Nadu) के नमक्कल में हुआ। नमक्कल में एक्टर विजय (Actor Vijay) की रैली में भगदड़ मचने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई है। इनमें कई बच्चे भी शामिल हैं। हादसे में 30 से ज्यादा लोग घायल हैं।

भाषण छोड़कर निकले विजय

भगदड़ में नौ साल का एक बच्चा भी गायब हो गया। TVK (तमिलगा वेट्री कज़गम) प्रमुख और एक्टर विजय की रैली में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। भीड़ इतनी ज्यादा बढ़ गई थी कि वहां पर हालात बिगड़ने लगे। [caption id="attachment_87149" align="aligncenter" width="1200"] Actor Vijay news Update Actor Vijay news Update[/caption]

यह भी पढ़ें: अमेरिका में अवैध आप्रवासियों के खिलाफ बड़े एक्शन की तैयारी, ट्रंप ने की बड़ी घोषणा

अभिनेता से नेता बने विजय लोगों को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान कुछ लोगों के बेहोश हो जाने से उन्हें अपना भाषण भी रोकना पड़ा। विजय रैली से निकल गए।

भारी भीड़ से सांस लेना मुश्किल

बताया जाता है कि भीड़ इतनी ज्यादा हो गई थी कि लोगों के लिए सांस लेना मुश्किल हो गया। अचानक से वहां मौजूद लोग और कार्यकर्ता बेहोश होने लगे। इसके बाद अभिनेता विजय ने अपना भाषण रोक दिया और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करने लगे। उन्होंने अपने पार्टी कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया कि वह जरूरतमंदों की मदद करें और उन्हें एंबुलेंस तक पहुंचाएं।