Sunday, 16 November 2025
ब्रेकिंग न्यूज़
Agra News: फर्जी विधायक और OSD गिरफ्तार, हुआ बड़ा खुलासा
डेली संवाद, आगरा।
Agra News: Fake MLA and OSD arrested in Agra News Update- फर्जी विधायक और उसके ओएसडी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों को एक होटल से गिरफ्तार किया। फर्जीवाड़ा का खुलासा उस वक्त हुआ, जब वह कई दिन से होटल में रुकने के बाद किराया नहीं दे रहा था।
जानकारी के मुताबिक आगरा
(Agra)
के एक व्यक्ति ने खुद को विधायक बता रहा था। इस व्यक्ति दिल्ली में पार्षद का चुनाव भी लड़ा था। पार्षद चुनाव लड़ने के दौरान आगरा के युवक में नेताओं वाला स्टाइल आ गया। गाड़ी पर सत्ताधारी पार्टी के रंग में राज्यसभा सांसद लिखवा लिया।
Fake MLA and OSD[/caption]
किराया देना तो दूर रसूख झाड़ कर आसपास के रेस्टोरेंट से अपने और परिचितों के लिए खाने का सामान मंगाना शुरू कर दिया। रुपये मांगने पर धमकाने लगे। बातचीत का तरीका ऐसा कि जब शिकायत पर पुलिस जांच को पहुंची तो पीड़ित होटल संचालक को ही सम्मान करने और पूरे महीने रुकने देने का आदेश देकर लौट गई।
Arrested[/caption]
18 दिन से कमरा लेकर रहते थे
लोगों से खुद को विधायक और भाई को अपना ओएसडी बनाकर लोगाें से मिलवाते और डरा धमका कर वसूली करना शुरू कर दिया। 18 दिनों से आरोपित भाई सदर क्षेत्र में होटल में कमरा लेकर रह रहे थे। इसके बाद किराया देने के समय झगड़ा करते और विधायक का रौब झाड़ते। [caption id="attachment_92604" align="aligncenter" width="1200"]
Fake MLA and OSD[/caption]
किराया देना तो दूर रसूख झाड़ कर आसपास के रेस्टोरेंट से अपने और परिचितों के लिए खाने का सामान मंगाना शुरू कर दिया। रुपये मांगने पर धमकाने लगे। बातचीत का तरीका ऐसा कि जब शिकायत पर पुलिस जांच को पहुंची तो पीड़ित होटल संचालक को ही सम्मान करने और पूरे महीने रुकने देने का आदेश देकर लौट गई।
होटल मालिक ने की शिकायत
सदर के सौदागर लेन में पवन कुमार का होटल पवन है। पीड़ित ने बताया कि 19 अक्टूबर को उनके होटल में स्कॉर्पियो कार से दो युवक आए। एक शादी का कुर्ता पायजामा और दूसरा पैंट व शर्ट पहने था। पैंट−शर्ट वाले ने दूसरे को विधायक विनोद खटीक और खुद को उनका ओएसडी मनोज खटीक बताया। एक राज्य सभा सांसद को रिश्तेदार भी बताया। उन्होंने कमरा किराए पर दे दिया। आरोपितों ने एडवांस नहीं दिया और किराया मांगने पर भी नहीं दिया। तकादा करने पर राजननीतिक रसूख से फंसाकर होटल बंद कराने की धमकी देने लगते।
रिश्तेदारों को भी बुला लिया
दिन भर उनके परिचित होटल में आकर बैठे रहते और उन्होंने आसपास के होटलों और रेस्टोरेंट्स से खाना मंगाकर खाना शुरू कर दिया। कोई खाने के रुपये मांगता तो धमकाने लगते। चार दिन पहले आजिज आकर उन्होंने सौदागर लेन चौकी पर पुलिस से शिकायत कर कमरा खाली कराने और किराया दिलाने की मांग कर तहरीर दी।यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार
पुलिस बात करने पहुंची तो आरोपित ने उन्हें भी डरा दिया। पुलिसकर्मी उल्टा उन्हें किराया मिल जाने का आश्वासन देकर एक दिसंबर तक विधायक के रहने की बोलकर चले गए। एसीपी इमरान अहमद ने बताया कि आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है कि कहीं उनके द्वारा अन्य किसी के साथ भी ठगी तो नहीं की गई है।मुलाजिमों को हड़काया
आरोपित विनोद गाड़ी लेकर एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंच गया। वहां एक प्रतियोगिता के दौरान कर्मचारियों को हड़काया। डरकर कर्मचारियों ने वीआईपी ट्रीटमेंट दिया। आराेपित ने अधिकारियों पर रौब झाड़ा और वर्ड कप जीत कर आगरा पहुंची दीप्ती शर्मा के स्वागत जुलूस में ले जाकर विशेष मुलाकात करवाने को कहा। अपने और बेटे के क्रिकेट खेलने आने के लिए इंतजाम करने को कहा। इसी दौरान किसी ने खुद को मीडियाकर्मी बताकर मोबाइल पर उनका बयान रिकॉर्ड कर लिया। आराेपित ने खुद को विधायक आगरा बताकर बयान दिया था। वीडियो प्रसारित होने के बाद चर्चा का विषय बन गया। मामला अधिकारियों तक पहुंचा। [caption id="attachment_74247" align="aligncenter" width="1200"]
Arrested[/caption]