Saturday, 14 March 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Agra News: नगर निगम के सफाई कर्मचारी ने रोड पर इंस्पैक्टर को चप्पल से जमकर पीटा, VIDEO वायरल, जांच के आदेश
डेली संवाद,आगरा।
Agra News: नगर निगम के सफाई कर्मचारी ने सेनिटरी इंस्पेक्टर को बीच रोड चप्पलों से पीट दिया। इसकी वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रही है। मामला अगरा (Agra) नगर निगम के ताजगंज क्षेत्र का है। सफाई कर्मी और इंस्पैक्टर के बीच हुई कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद नगर निगम प्रशासन हरकत में आ गया और मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
जानकारी के अनुसार
आगरा (Agra)
नगर निगम (Agra Municipal Corporation) के ताजगंज क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान सेनिटरी इंस्पेक्टर लकी शर्मा और सफाई कर्मी बॉबी वाल्मीकि के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। पहले दोनों के बीच तीखी बहस हुई, जिसके बाद मामला इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। इस दौरान किसी ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
[caption id="attachment_105077" align="aligncenter" width="1200"]
agra-nagar-nigam-cleaning-worker-senitary-inspector-fight-video-viral[/caption]
agra-nagar-nigam-cleaning-worker-senitary-inspector-fight-video-viral[/caption]