Thursday, 12 February 2026
एजुकेशन
IKGPTU News: पी.टी.यू एवं जगत गुरु नानक देव पंजाब स्टेट ओपन यूनिवर्सिटी पटियाला के बीच करार पर हस्ताक्षर
डेली संवाद, जालंधर।
IKGPTU News: आई.के. गुजराल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी (
IKGPTU
) एवं जगत गुरु नानक देव जी पंजाब स्टेट ओपन यूनिवर्सिटी पटियाला (जे.जी.एन.डी.पी.एस.ओ.यू) के बीच अकादमिक शोध एवं नए अवसर पैदा करने के उदेश्य से एक करार पर हस्ताक्षर किये गए हैं। यह करार जॉइंट रिसर्च वर्क को बढ़ावा देने, नए ज़रूरी कोर्स शुरू करने, फैकल्टी डेवलपमेंट एवं अन्य अकादमिक पहल के हित में कारगर साबित होगा। यह एम.ओ.यू (मेमोरेंडम ऑफ़ अंडरस्टैंडिंग) दोनों संस्थानों पर बराबर लागू रहेगा।
एम.ओ.यू हस्ताक्षर सेरेमनी की अध्यक्षता आई.के.जी पी.टी.यू के कुलपति प्रो. (डॉ.) सुशील मित्तल एवं JGNDPSOU के कुलपति प्रो. (डॉ.) रतन सिंह ने की। यह पहल आई.के.जी पी.टी.यू के डीन प्लानिंग एवं एक्सटर्नल प्लानिंग (पी एंड ईपी) ऑफिस ने कुलपति प्रोफेसर (डॉ.) सुशील मित्तल की अगुवाई में की है। इस करार के बारे में डीन डॉ. आर.पी.एस. बेदी ने बताया कि इसका उदेश्य अकादमिक रिसर्च के एरिया में कोलेबोरेशन को बढ़ावा देना है। इस करार के ज़रिए, दोनों इंस्टिट्यूशन अलग-अलग सब्जेक्ट्स में अकादमिक एवं रिसर्च प्रोग्राम्स को डेवलप व मज़बूत करने के लिए कोलेबोरेट करेंगे, जिसमें समाज तथा इंडस्ट्री की उभरती ज़रूरतों के हिसाब से इंटरडिसिप्लिनरी इनिशिएटिव्स भी शामिल हैं।