ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Thursday, 12 June 2025

Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद विमान हादसे में नहीं बच सका कोई जिंदा, सभी 242 यात्रियों की मौत

Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद विमान हादसे में नहीं बच सका कोई जिंदा, सभी 242 यात्रियों की मौत
डेली संवाद, अहमदाबाद। Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद ( Ahmedabad ) में एअर इंडिया (Air India) का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन क्रैश हुआ (Plane Crash) है। इस प्लेन में पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी समेत 242 पैसेंजर सवार थे।

सभी यात्रियों की मौत

वहीं इसी बीच न्यूज एजेंसी AP ने जानकारी दी है कि सभी यात्रियों की मौत हो गई है। इनमें 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक था। हादसे की जगह से अब तक 100 शव मिलने की खबर है। [caption id="attachment_74385" align="aligncenter" width="1200"] Ahmedabad Plane Crash Ahmedabad Plane Crash[/caption] यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम बता दे कि ज्यादातर शव इतनी बुरी तरह झुलस चुके हैं कि उनकी पहचान करने में बेहद मुश्किल आ रही है। उनकी पहचान DNA टेस्ट के बाद ही संभव होगी। विमान करीब 625 फीट की ऊंचाई पर था, जब वह नियंत्रण खो बैठा और हॉर्स कैंप क्षेत्र के पास जोरदार धमाके के साथ जमीन से टकरा गया। [caption id="attachment_74391" align="alignnone" width="1200"] Ahmedabad plane crash Ahmedabad Plane Crash[/caption]

न्यूज एजेंसी ने दी जानकारी

हादसे में सभी 242 लोगों की मौत हो गई है, जिनमें 232 यात्री, 2 पायलट, और 10 क्रू मेंबर शामिल थे। यह जानकारी न्यूज एजेंसी AP (Associated Press) की ओर से दी गई है। विमान में सवार लोगों में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी बताए जा रहे हैं। हालांकि, उनकी स्थिति को लेकर अब भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। https://youtu.be/Vw4DijGIDSs