Saturday, 14 June 2025
देश
Ahmedabad Plane Crash: विमान का मिल गया ब्लैकबाक्स, पायलट का आखिरी मैसेज आया सामने, हादसे से पहले क्या हुआ, पढ़ें
डेली संवाद, अहमदाबाद।
Ahmedabad Plane Crash LIVE Video Update: अहमदाबाद (Ahmedabad) प्लेन क्रैश मामले में विमान के पायलट सुमित सभरवाल का एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (ATC) को भेजा गया आखिरी मैसेज सामने आया है। 4-5 सेकेंड के संदेश में सुमित कह रहे हैं, 'मेडे (Mayday), मेडे, मेडे... थ्रस्ट नहीं मिल रहा। पावर कम हो रही है, प्लेन उठ नहीं रहा। नहीं बचेंगे।'
Ahmedabad Plane Crash LIVE Video Update[/caption]
Ahmedabad Plane Crash LIVE Video Update[/caption]
Ahmedabad Plane Crash Vijay Rupani[/caption]
हॉस्टल बिल्डिंग में 34 की मौत
विमान अहमदाबाद (Ahmedabad) के जिस बीजे मेडिकल कॉलेज की हॉस्टल बिल्डिंग पर गिरा, उसमें हादसे के वक्त 60 से ज्यादा डॉक्टर, स्टूडेंट्स और कुछ अन्य लोग मौजूद थे। इनमें से 34 की मौत हुई है। यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम इससे मरने वालों का आंकड़ा 275 (241 विमान सवार और मेडिकल कॉलेज के 34 लोग) हो गया। फ्लाइट में 12 क्रू मेंबर समेत 242 लोग मौजूद थे। इसमें से एक यात्री की जान बच गई। [caption id="attachment_74614" align="aligncenter" width="1200"]
Ahmedabad Plane Crash LIVE Video Update[/caption]
270 से ज्यादा शवों का पोस्टमॉर्टम
लंदन से अहमदाबाद आने वाली फ्लाइट आज शाम 4 बजे लैंड करेगी। इसमें मृतकों के परिजन और रिश्तेदार आ रहे हैं। उनका DNA सैंपल लिया जाना बाकी है। सिविल अस्पताल में अब तक 270 से ज्यादा शवों का पोस्टमॉर्टम हो चुका है। इसके अलावा, 220 लोगों की डीएनए सैंपलिंग की जा चुकी है। 7 शवों की शिनाख्त हो गई है।8 एजैंसियां करेंगी जांच
प्लेन हादसे की जांच में 8 एजेंसियां नेशनल इन्वेस्टीगेशन एजेंसी, गुजरात पुलिस, एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टीगेशन ब्यूरो (AAIB) डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA), यूनाइटेड किंगडम की एयर एक्सीडेंट्स इन्वेस्टीगेशन ब्रांच (UK-AAIB) यूनाइटेड स्टेट्स की नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (NTSB), फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) शामिल हैं। [caption id="attachment_74615" align="aligncenter" width="1200"]
Ahmedabad Plane Crash LIVE Video Update[/caption]
8 शव परिजन को सौंपे गए, 241 का DNA सैंपल लिया
सिविल अस्पताल में DNA सैंपलिंग जारी है। साथ ही यहां अहम बैठक चल रही है। परिवारों को किसी तरह की परेशानी न हो, इस पर चर्चा की जा रही है। अब तक 8 शव परिजनों को सौंपे गए हैं। 241 लोगों की DNA प्रक्रिया पूरी होने वाली है। कल शाम डीएनए रिपोर्ट आते ही उनके परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। [caption id="attachment_74405" align="aligncenter" width="1200"]
Ahmedabad Plane Crash Vijay Rupani[/caption]