Sunday, 20 July 2025
देश
Ahmedabad Plane Crash Report: अहमदाबाद प्लेन क्रैश की जांच में आई चौंकाने वाली रिपोर्ट
डेली संवाद, नई दिल्ली/अहमदाबाद।
Ahmedabad Plane Crash Report: अहमदाबाद (Ahmedabad) प्लेन क्रैश (Plane Crash) को लेकर एक और बड़ा खुलासा हुआ है। इस खुलासे ने अमेरिका (America) के एक बड़े अखबार द्वारा किए जा रहे दावे को झुठला दिया है। अमेरिका (USA) के बड़े अखबार ने दावा किया है कि फ्लाइट के कैप्टन सुमित सभरवाल (Captain Sumit Sabharwal) ने फ्यूल स्विच बंद किया था। जिससे प्लैन क्रेश हुआ और 270 लोगों की मौत हो गई।
यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम
पश्चिमी मीडिया, खासकर अमेरिका (USA) के एक अखबार में दावा किया जा रहा था कि पायलट ने जानबूझकर विमान का फ्यूल कटऑफ कर दिया था। हालांकि, अब इस जांच में एक नया एंगल निकालकर सामने आया है, जिसने पश्चिमी मीडिया के दावों को सिरे से खारिज कर दिया है। 12 जून को अहमदाबाद
(Ahmedabad)
में उड़ान के कुछ सेकेंड में ही दुर्घटना का शिकार हुआ एअर इंडिया (Air India) के विमान AI171 के मलबे से कुछ चौंकाने वाले सबूत मिले हैं।
[caption id="attachment_77881" align="aligncenter" width="1200"]
Ahmedabad Plane Crash News Update[/caption]
Ahmedabad Plane Crash News Update[/caption]
जानकारी के मुताबिक अहमदाबाद (Ahmedabad Plane Crash) से लंदन के लिए उड़ान भरने से पहले यह फ्लाइट दिल्ली से अहमदाबाद आई थी। इस दौरान विमान के STAB POS XDCR में तकनीकी खराबी आ गई थी, जिसे अहमदाबाद में ठीक किया गया था। यह कंपोनेंट प्लेन के पिछले हिस्से में ही मौजूद था।
Ahmedabad Plane Crash News Update[/caption]
Ahmedabad Plane Crash News Update[/caption]
इलेक्ट्रिक आग के संकेत मिले
विमान का पिछला हिस्सा (पूंछ) आग में नहीं जला था, जिसमें इलेक्ट्रिक आग के संकेत मिले हैं। जांच अधिकारियों के अनुसार, क्रैश से पहले विमान की बिजली आपूर्ति में गड़बड़ी थी। हादसे में एकमात्र बचे यात्री विश्वास कुमार रमेश ने भी बताया है कि प्लेन क्रैश से पहले विमान की लाइट बार-बार जा रही थी, जो बिजली सप्लाई में खराबी की तरफ संकेत करता है।क्रू मेंबर का शव मिला
दरअसल प्लेन क्रैश (Ahmedabad Plane Crash) में विमान का पिछला आग से बच गया था। यहां एक केबिन क्रू मेंबर का शव भी बरामद हुआ है, जो सीट बेल्ट से जकड़ी हुई थी और टक्कर के कारण उसकी मौत हुई। हादसे के 72 घंटे बाद मिला यह शव अग्निशमन रसायनों के कारण बुरी तरह से सड़ गया था। हालांकि, इससे यह साफ हो गया कि विमान के पिछले हिस्से में मौजूद चीजें भी सलामत थीं। [caption id="attachment_77882" align="aligncenter" width="1200"]
Ahmedabad Plane Crash News Update[/caption]
जानकारी के मुताबिक अहमदाबाद (Ahmedabad Plane Crash) से लंदन के लिए उड़ान भरने से पहले यह फ्लाइट दिल्ली से अहमदाबाद आई थी। इस दौरान विमान के STAB POS XDCR में तकनीकी खराबी आ गई थी, जिसे अहमदाबाद में ठीक किया गया था। यह कंपोनेंट प्लेन के पिछले हिस्से में ही मौजूद था।
प्लेन का APU भी सुरक्षित
इसके अलावा प्लेन की टेल में मौजूद ओएपीयू (Auxiliary Power Unit) भी सुरक्षित है, जो इंजन को स्टार्ट करने और पावर बैकअप देने के काम आता है। विमान के इस हिस्से में इलेक्ट्रिक आग के भी संकेत मिले हैं। AAIB ने सभी हिस्सों को अहमदाबाद में संभालकर रखा है, जिसकी बारीकी से जांच की जा रही है। [caption id="attachment_77880" align="aligncenter" width="1200"]
Ahmedabad Plane Crash News Update[/caption]