ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Thursday, 17 July 2025

Ahmedabad Plane Crash Report: अहमदाबाद प्लेन क्रैश में बड़ा खुलासा, कैप्टन ने बंद किया था फ्यूल स्विच, कारण जान कर रह जाएंगे हैरान

Ahmedabad Plane Crash Report: अहमदाबाद प्लेन क्रैश में बड़ा खुलासा, कैप्टन ने बंद किया था फ्यूल स्विच, कारण जान कर रह जाएंगे हैरान
डेली संवाद, अहमदाबाद/नई दिल्ली। Ahmedabad Plane Crash Report: अहमदाबाद (Ahmedabad) प्लेन क्रैश को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। यह खुलासा अमेरिका (America) के एक बड़े अखबार ने किया है। अखबार ने दावा किया है कि फ्लाइट के कैप्टन सुमित सभरवाल ने फ्यूल स्विच बंद किया था। जिससे प्लैन क्रेश हुआ और 270 लोगों की मौत हो गई। यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम अहमदाबाद (Ahmedabad) में 12 जून को क्रैश हुए एअर इंडिया (Air India) के विमान के दोनों पायलटों के बीच आखिरी बातचीत को लेकर नया दावा सामने आया है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, अमेरिकी अखबार वॉल स्ट्रीट जर्नल (WSJ) ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि विमान के कैप्टन सुमीत सभरवाल ने इंजनों में फ्यूल की सप्लाई रोकी थी। [caption id="attachment_77881" align="aligncenter" width="1200"] Ahmedabad Plane Crash News Update Ahmedabad Plane Crash News Update[/caption]

पायलट की बातचीत से खुलासा

अमेरिकी अखबार वॉल स्ट्रीट जर्नल (WSJ) ने बताया कि यह खुलासा दोनों पायलटों के बीच बातचीत की कॉकपिट रिकॉर्डिंग से हुआ है। वॉयस रिकॉर्डिंग से पता चला कि बोइंग विमान उड़ा रहे को-पायलट क्लाइव कुंदर ने कैप्टन सुमीत सभरवाल से पूछा,'आपने फ्यूल स्विच को 'CUTOFF’ पोजिशन में क्यों कर दिया?' सवाल करते समय को-पायलट हैरान थे। उनकी आवाज में घबराहट थी, जबकि कैप्टन सुमीत शांत दिखे। कैप्टन सुमीत सभरवाल एअर इंडिया विमान के सीनियर पायलट थे। उनके पास 15,638 घंटे और को-पायलट क्लाइव कुंदर के पास 3,403 घंटे का उड़ान अनुभव था। [caption id="attachment_77882" align="aligncenter" width="1200"] Ahmedabad Plane Crash News Update Ahmedabad Plane Crash News Update[/caption]

जांच टीम के परिचितों का हवाला

वॉल स्ट्रीट जर्नल ने अपनी रिपोर्ट में विमान हादसे की जांच करने वाले अमेरिकी अधिकारियों के प्रारंभिक जांच से परिचित लोगों का हवाला दिया है। इस रिपोर्ट पर भारत के एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इनवेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB), नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA), नागरिक उड्डयन मंत्रालय, बोइंग या एअर इंडिया की प्रतिक्रिया नहीं आई है।

5 दिन पहले भारत ने भी की थी रिपोर्ट जारी

इससे पहले एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इनवेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) ने 12 जुलाई को प्लेन क्रैश पर अपनी प्रारंभिक जांच रिपोर्ट जारी की थी। इसमें बताया था कि फ्यूल स्विच अचानक ‘RUN’ से ‘CUTOFF’ पोजिशन में चले गए थे, जिससे दोनों इंजन बंद हो गए। [caption id="attachment_74710" align="aligncenter" width="1200"] Ahmedabad Plane Crash LIVE Video Update News Ahmedabad Plane Crash LIVE Video Update News[/caption] हालांकि, रिपोर्ट में यह नहीं बताया गया कि फ्यूल स्विच कैसे बंद हो गया। AAIB की रिपोर्ट में बताया कि कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर पर एक पायलट को दूसरे से यह पूछते हुए सुना गया कि उसने फ्यूल क्यों बंद कर दिया। दूसरे पायलट ने जवाब दिया कि उसने ऐसा नहीं किया।

फ्यूल स्विच में खराबी नहीं

उधर, एअर इंडिया ने बुधवार को अपने बोइंग-787 सीरीज के सभी विमानों के फ्यूल कंट्रोल स्विच (FCS) के लॉकिंग फीचर की जांच पूरी होने की जानकारी दी। एयरलाइन कंपनी ने अपने पायलटों को भेजे एक मैसेज में बताया कि जांच के दौरान फ्यूल स्विच में कोई खराबी नहीं पाई गई। [caption id="attachment_74385" align="aligncenter" width="1200"] Ahmedabad Air India Plane Crash Ahmedabad Air India Plane Crash[/caption] कंपनी ने बताया कि सभी बोइंग-787 विमानों में थ्रॉटल कंट्रोल मॉड्यूल (TCM) भी बदले गए हैं। फ्यूल कंट्रोल स्विच, TCM का एक अहम हिस्सा है। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने 14 जुलाई को सभी एयरलाइन कंपनियों को 21 जुलाई तक बोइंग-737 और 787 सीरीज के सभी विमानों में फ्यूल स्विच की जांच करने के निर्देश दिए थे। एअर इंडिया के पास कुल 33 बोइंग-787 ड्रीमलाइनर विमान हैं। इंडिगो के पास सात B-737 मैक्स 8 और एक B-787-9 विमान हैं। ये सभी विमान लीज पर, वेट लीज पर या फिर डैम्प लीज पर हैं। इसलिए भारत में रजिस्टर्ड नहीं हैं।