Thursday, 05 February 2026
देश
Rave Party Raid: हाई-प्रोफाइल शराब–हुक्का पार्टी पर पुलिस का छापा, डॉक्टर-बिल्डर समेत 81 लोग गिरफ्तार
डेली संवाद, अहमदाबाद।
Rave Party Raid: इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पुलिस ने एक हाई-प्रोफाइल शराब और हुक्का पार्टी का पर्दाफाश किया है जिसमें 81 लोगों को हिरासत में लिया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक अहमदाबाद (
Ahmedabad
) जिले के सानंद क्षेत्र में पुलिस ने हाई-प्रोफाइल शराब और हुक्का पार्टी का पर्दाफाश किया है। गोरस गांव के पास स्थित निर्वाना ग्रीन्स वीकेंड होम में चल रही इस पार्टी पर छापा मारकर पुलिस ने 81 लोगों को हिरासत में लिया है, जिनमें 43 पुरुष और 38 महिलाएं शामिल हैं।
[caption id="attachment_101546" align="aligncenter" width="1200"]
Rave Party Raid[/caption]
Raid[/caption]
Rave Party Raid[/caption]
बड़े कारोबारी शामिल
पुलिस के अनुसार, मुंबई निवासी अमित गोपीलाल पचेरीवाल द्वारा यह पार्टी आयोजित की गई थी। यह आयोजन आदर्श अग्रवाल की शादी की 25वीं सालगिरह के मौके पर रखा गया था। पार्टी में डॉक्टर, बिल्डर और कारोबारी वर्ग से जुड़े कई लोग अपनी महंगी लग्जरी कारों से पहुंचे थे।यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी
सूचना के आधार पर सानंद पुलिस ने देर रात छापा मारा। मौके पर 11 टेबल और एक फूड काउंटर लगाया गया था, जहां केक, शराब और हुक्का परोसा जा रहा था। पुलिस के पहुंचते ही पार्टी में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन पुलिस ने सभी को घेरकर हिरासत में ले लिया। [caption id="attachment_87588" align="aligncenter" width="1200"]
Raid[/caption]