ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Tuesday, 17 June 2025

Air India Boeing Controversy: सैन फ्रांसिस्को से मुंबई जा रही AIR इंडिया की विमान में आई गड़बड़ी, यात्रियों को उतारा

डेली संवाद, कोलकाता। Air India Boeing Controversy: हाल ही में हुए डायवर्सन के मामलों में, सैन फ्रांसिस्को से मुंबई जा रहे AIR इंडिया के विमान में अचानक तकनीकी खराबी आ गई, जिसके कारण यात्रियों को कोलकाता ( Kolkata ) में ही प्लेन से नीचे उतारना पड़ा। विमान का एक इंजन खराब हो गया था। ऐसे में प्लेन को कोलकाता एअरपोर्ट पर लैंड करवाया गया और सभी यात्रियों को फ्लाइट से नीचे उतार दिया गया। [caption id="attachment_74986" align="aligncenter" width="1200"] Passengers disembarking from an Air India flight in Kolkata. Passengers disembarking from an Air India flight in Kolkata.[/caption]

आज सुबह हुई घोषणा

यह घटना मंगलवार की है। एअर इंडिया की फ्लाइट AI180 रात 12:45 मिनट पर कोलकाता एअरपोर्ट पर लैंड हुई। हालांकि इंजन में खराबी के कारण विमान ने दोबारा उड़ान भरने में देरी कर दी। आज सुबह 05:20 बजे अनाउंसमेंट करते हुए यात्रियों से नीचे उतरने की गुजारिश की गई। फ्लाइट के कैप्टन ने यात्रियों को बताया कि यह फैसला पैसेंजर्स की सुरक्षा के लिए लिया गया है। यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम

दिल्ली-रांची फ्लाइट में आई थी खराबी

बता दें कि इससे पहले एअर इंडिया के विमान में बीते दिन भी तकनीकी खराबी देखने को मिली थी। दिल्ली से रांची जा रही AI-9695 में अचानक तकनीकी खराबी आ गई, जिसके कारण फ्लाइट को रनवे पर वापस लौटना पड़ा था।

हांगकांग में भी वापस लौटी फ्लाइट

इससे पहले सोमवार को ही हांगकांग से दिल्ली जा रही फ्लाइट AI315 में भी तकनीकी खराबी के कारण प्लेन को वापस लौटना पड़ा था। इस प्लेन ने दोपहर 12:16 बजे हांगकांग एअरपोर्ट से उड़ान भरी और 90 मिनट बाद प्लेन दोबारा रनवे पर लैंड हो गया।