Tuesday, 07 April 2026
देश
Air India Fuel Price Hike: हवाई सफर होगा अब महंगा, एअर इंडिया ने बढ़ाए टिकट के दाम, नया किराया 8 अप्रैल से होगा लागू
डेली संवाद, नई दिल्ली।
Air India Fuel Price Hike: हवाई सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि हवाई सफर करने वाले यात्रियों को महंगाई का झटका लगा है। एअर इंडिया (Air India) ने लागत के बढ़ते दबाव को देखते हुए अपने फ्यूल सरचार्ज में बदलाव का फैसला लिया है।
मध्य पूर्व में जारी युद्ध के कारण जेट ईंधन की कीमतों में काफी वृद्धि हुई है, जिसका असर अब हवाई यात्रियों की जेब पर पड़ेगा। देश की प्रमुख एयरलाइन, एयर इंडिया (
Air India
) ने बढ़ती लागत के दबाव के जवाब में अपने ईंधन अधिभार में संशोधन करने का निर्णय लिया है।