Saturday, 25 April 2026
देश
Air India: भीषण गर्मी में फ्लाइट में फंसे रहे यात्री, AC बंद, एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी; यात्रियों ने किया प्रदर्शन
डेली संवाद, इंदौर।
Air India: दिल्ली से इंदौर (Indore) जाने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट AI-2515 शनिवार को तकनीकी खराबी के कारण गंभीर अव्यवस्था का शिकार हो गई। निर्धारित समय पर उड़ान न भर पाने के चलते यात्रियों को लंबे समय तक विमान के अंदर ही परेशानियों का सामना करना पड़ा।
जानकारी के अनुसार, यह फ्लाइट रोजाना दोपहर 12:10 बजे
दिल्ली (Delhi)
से रवाना होकर 1:45 बजे इंदौर पहुंचती है, लेकिन इस दिन तकनीकी समस्या के कारण पूरा शेड्यूल बिगड़ गया।
[caption id="attachment_108758" align="aligncenter" width="1200"]
Delhi Indore Air India Flight Returns To Gate Amid[/caption]
Air India Flight[/caption]
Delhi Indore Air India Flight Returns To Gate Amid[/caption]
एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी का माहौल
घटना की शुरुआत बोर्डिंग से पहले ही हो गई थी, जब यात्रियों को दो बार गेट बदलने की सूचना दी गई, जिससे एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इसके बाद जब यात्रियों को विमान में बैठा दिया गया, तो तकनीकी क्लियरेंस नहीं मिलने के कारण फ्लाइट को लंबे समय तक रनवे पर खड़ा रखा गया। इस दौरान विमान का एयर कंडीशनिंग सिस्टम बंद कर दिया गया, जिससे भीषण गर्मी में केबिन के अंदर यात्रियों की हालत बिगड़ने लगी।यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
कई यात्रियों ने आरोप लगाया कि उन्हें देरी के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई। चालक दल की ओर से भी संतोषजनक जवाब नहीं मिलने से यात्रियों में नाराजगी बढ़ती गई। स्थिति बिगड़ने पर अंततः विमान को वापस टर्मिनल पर लाया गया। [caption id="attachment_79191" align="aligncenter" width="1200"]
Air India Flight[/caption]