ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Friday, 13 June 2025

Air India Plane Crash: अहमदाबाद प्लेन क्रैश का अब सच आएगा सामने, मलबे से बरामद हुआ DVR

Air India Plane Crash: अहमदाबाद प्लेन क्रैश का अब सच आएगा सामने, मलबे से बरामद हुआ DVR
डेली संवाद, अहमदाबाद। Air India Plane Crash: गुजरात आतंकवाद निरोधक दस्ते (ATS) ने शुक्रवार को अहमदाबाद ( Ahmedabad ) में दुर्घटनाग्रस्त हुए एयर इंडिया (Air India) के विमान के मलबे से एक डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर (डीवीआर) बरामद किया।

मलबे से बरामद हुआ DVR

एटीएस के एक कर्मी ने रिपोर्टर्स को बताया कि 'ये एक डीवीआर है, जिसे हमने मलबे से बरामद किया है। FSL टीम जल्द ही यहां आएगी।' डीवीआर से हादसे वाली फ्लाइट के आखिरी पलों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम बरामद डीवीआर में आस-पास के इलाकों से महत्वपूर्ण सीसीटीवी फुटेज या कॉकपिट डेटा होता, जिससे यह पता लगाने में मदद मिलती है कि दुर्घटना से पहले उन आखिरी पलों में क्या हुआ था। इससे पहले शुक्रवार सुबह पीएम मोदी अहमदाबाद पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने घटनास्थल का दौरा किया।

265 लोगों के शव बरामद

इसके बाद वे सिविल अस्पताल गए, जहां वे करीब 10 मिनट पीड़ितों से मिले। अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश में अब तक 265 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। इनमें से 241 मृतक विमान में सवार पैसेंजर्स और क्रू मेंबर्स थे। 5 मृतक उस मेडिकल हॉस्टल के हैं, जहां प्लेन क्रैश हुआ था। विमान जिस बीजे मेडिकल कॉलेज हॉस्टल पर गिरा, वहां 50 से ज्यादा लोग मौजूद थे। 4 MBBS छात्र और एक डॉक्टर की पत्नी की मौत हुई है, जबकि हॉस्टल से 45 से ज्यादा स्टूडेंट्स को सुरक्षित निकाला गया।