ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Monday, 08 December 2025

Air India Hiring: IndiGo Crisis के बीच एअर इंडिया कर रहा पायलटों की भर्ती, निकाला विज्ञापन

Air India Hiring: IndiGo Crisis के बीच एअर इंडिया कर रहा पायलटों की भर्ती, निकाला विज्ञापन
डेली संवाद, नई दिल्ली। Air India Hiring: IndiGo Crisis के बीच एअर इंडिया एयरलाइन (Air India) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि एअर इंडिया पायलटों की भर्ती कर रही है।

आसमान की कोई सीमा नहीं

मिली जानकारी के मुताबिक एअर इंडिया ( Air India ) पायलटों की भर्ती कर रहा है। उसने एक हायरिंग विज्ञापन निकाला है, जिसमें कहा है कि आसमान की कोई सीमा नहीं है, यह तो बस शुरुआत है। कंपनी ने पायलटों को अप्लाई करने की अपील की है।

एअर इंडिया ने इंस्टा पर किया पोस्ट

एअर इंडिया ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में कहा, "भारतीय एविएशन के भविष्य को कमांड करें। हम अपने बढ़ते फ्लीट में शामिल होने के लिए अनुभवी B737 और A320 पायलटों को आमंत्रित कर रहे हैं। 22 दिसंबर तक अपने एप्लीकेशन सबमिट करें।"
यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल के डाक्टरों पर महिला ने लगाया गंभीर आरोप, AAP नेता से शिकायत
एयर इंडिया ने कहा कि A320 फ्लीट के लिए वह अनुभवी "टाइप रेटेड" कमांड पायलटों की तलाश कर रही है। एयरलाइन ने कहा कि B737 फ्लीट के लिए वह अनुभवी "टाइप रेटेड" और "नॉन-टाइप रेटेड" दोनों तरह के पायलटों को हायर करना चाहती है। टाइप रेटिंग उन पायलटों के लिए एक सर्टिफिकेशन है जिन्होंने किसी खास तरह के एयरक्राफ्ट पर ट्रेनिंग और टेस्टिंग पूरी कर ली है।
 
View this post on Instagram
 

A post shared by Air India (@airindia)