Monday, 22 September 2025
ब्रेकिंग न्यूज़
Airstrike In Pakistan: पाकिस्तानी सेना ने अपने ही देश पर किया एयर स्ट्राइक से हमला, 30 लोगों की मौत और कई घायल
डेली संवाद, पाकिस्तान। Airstrike In Pakistan:
पाकिस्तान (Pakistan) से इस समय की दुखद खबर सामने आ रही है। खबर है कि पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक से हमला हुआ है जिसमें करीब 30 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल हुए है।
30 लोगों की मौत
मिली जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान ( Pakistan ) के खैबर पख्तूनख्वा राज्य में वहां की सेना ने अपने ही नागरिकों पर एयर स्ट्राइक से हमला कर दिया। इस एअर स्ट्राइक में कम से कम 30 लोगों जान गई है। बताया जा रहा है कि मरने वाले सभी पाकिस्तानी नागरिक थे।यह भी पढ़ें: अमेरिका में अवैध आप्रवासियों के खिलाफ बड़े एक्शन की तैयारी, ट्रंप ने की बड़ी घोषणा
इसके साथ ही इस बमबारी में कई लोग घायल भी हुए है। यह घटना खैबर पख्तूनख्वा के तिराह घाटी क्षेत्र में स्थित मत्रे दारा गांव में घटी। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, पाकिस्तानी वायुसेना ने आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालीबान पाकिस्तान (TTP) के ठिकानों को निशाना बनाने के मकसद से बम गिराए थे।रात करीब 2 बजे, पाकिस्तान एयरफोर्स के JF-17 लड़ाकू विमानों ने यहां LS-6 गाइडेड बम गिराए। रिपोर्ट्स के अनुसार, लगभग 8 बम गिराए गए, जिससे गांव में भारी तबाही मच गई। इस हमले में करीब 30 लोगों की मौत हो गई है और 20 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। मरने वालों में कई महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।Shameful act by Pakistan???? 30 Killed 20 Injured Pakistani military carried out an airstrike on a residential settlement last night, Air Force (PAF) used JF-17 fighter jets to drop at least 8 LS-6 bombs on the village. ????Matre Dara, Tirah Valley, Khyber Pakhtunkhwa. Video ???? pic.twitter.com/uC2qjznoAy
— Mayank (@mayankcdp) September 22, 2025