ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Monday, 15 June 2026

Punjab News: अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को कोर्ट से मिली बड़ी राहत

Bikram Singh Majithia
Bikram Singh Majithia
डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News: शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि बिक्रम मजीठिया को कोर्ट ने राहत देते हुए अंतरिम जमानत दे दी है। मिली जानकारी के मुताबिक अमृतसर कोर्ट ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया (Bikram Singh Majithia) को अंतरिम ज़मानत दे दी है। उन पर थाने के अंदर दस्तावेज फाड़े और अपने समर्थक का छुड़ने का आरोप था।

अदालत ने पुलिस से किए सवाल

जिसके बाद से पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही थी। इस मामले में 10 जून को सुनवाई में हुई थी। उस दौरान थाना मजीठा की कथित सीसीटीवी फुटेज पेश न किए जाने को लेकर अदालत ने पुलिस से सवाल किए थे।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

आरोप के मुताबिक, बिक्रम सिंह मजीठिया और उनके 50 से अधिक समर्थकों ने थाना परिसर में दस्तावेज फाड़े और सरकारी कामकाज में बाधा डाली थी।