ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Monday, 26 January 2026

E-Visa: शेंगेन वीजा के बिना यूरोप का मज़ा, भारतीय यात्रियों की पहली पसंद बना ये देश

डेली संवाद, चंडीगढ़। E-Visa: यूरोप घूमने का सपना बहुत से भारतीय देखते हैं, लेकिन शेंगेन वीजा की पेचीदगियां और महंगा खर्च अक्सर इस प्लान को रोक देता है। ऐसे में अब यूरोप का एक ऐसा देश भारतीय यात्रियों के लिए उम्मीद की किरण बनकर उभरा है, जहां जाना न सिर्फ आसान है बल्कि बजट-फ्रेंडली भी है। यह देश है अल्बानिया ( Albania )। समुद्र के किनारे बने कैफे, रंगीन गलियां और दिल छू लेने वाले सनसेट अल्बानिया को बेहद खास बना रहे हैं। भारतीय नागरिकों के लिए अल्बानिया जाना इसलिए भी आसान है क्योंकि यहां सरल ई-वीजा की सुविधा उपलब्ध है। [caption id="attachment_100565" align="aligncenter" width="1200"] Albania E-Visa Albania E-Visa[/caption] लंबी वीजा अपॉइंटमेंट प्रक्रिया और ढेर सारे डॉक्युमेंट्स की जरूरत न होने के कारण यह देश खासतौर पर उन लोगों को आकर्षित कर रहा है, जो पहली बार यूरोप जाना चाहते हैं। खर्च की बात करें तो अल्बानिया भारतीय टूरिस्ट्स के लिए काफी किफायती है। यहां होटल या एयरबीएनबी 2,000 से 3,000 रुपये प्रति रात में मिल जाते हैं, जबकि कुछ जगहों पर 700 रुपये तक में भी ठहरने की सुविधा उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

खाने-पीने, लोकल ट्रांसपोर्ट और घूमने का रोजाना खर्च करीब 2,000 से 3,000 रुपये के बीच रहता है। हालांकि, यात्रियों को ध्यान रखना चाहिए कि अल्बानिया में ज्यादातर लेन-देन कैश में होता है। करेंसी एक्सचेंज की सुविधा एयरपोर्ट या लोकल एटीएम के जरिए ही मिलती है।

फ्लाइट किराया भी कम

फ्लाइट किराया भी यूरोप के बाकी देशों की तुलना में कम है। दिल्ली से अल्बानिया की राजधानी तिराना के लिए वन-वे टिकट करीब 21,000 रुपये में मिल सकता है। अगर यात्री सेल्फ-ट्रांसफर, बिना बैगेज और अलग-अलग एयरपोर्ट से ट्रैवल करने को तैयार हों, तो 19,000 से 20,000 रुपये में रिटर्न टिकट भी मिल सकता है। [caption id="attachment_100566" align="aligncenter" width="1200"] Albania E-Visa Albania E-Visa[/caption] हालांकि, आरामदायक यात्रा के लिए 50,000 से 60,000 रुपये का बजट रखना बेहतर माना जाता है। पर्यटकों की बढ़ती संख्या इस ट्रेंड को साफ दिखाती है। अल्बानियन टाइम्स के आंकड़ों के मुताबिक, 2025 के पहले चार महीनों में अल्बानिया आने वाले भारतीय पर्यटकों की संख्या में 103% की सालाना बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

एक करोड़ से ज्यादा पर्यटकों का स्वागत

वहीं, 2025 के पहले 9 महीनों में देश ने कुल मिलाकर एक करोड़ से ज्यादा पर्यटकों का स्वागत किया। इटली दूसरे नंबर पर रहा, जबकि फिनलैंड से आने वाले पर्यटकों में 350% और इजरायल से 276% की जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिली। कम खर्च, आसान वीजा और यूरोप जैसा अनुभव—इन्हीं वजहों से अल्बानिया तेजी से भारतीय यात्रियों की पसंद बनता जा रहा है।