ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Sunday, 29 November 2026

एलन करियर इंस्टीट्यूट की जालंधर में शुरुआत, JEE-NEET की मिलेगी ऑफलाइन कोचिंग; 20 दिसंबर को स्कॉलरशिप टेस्ट

एलन करियर इंस्टीट्यूट की जालंधर में शुरुआत, JEE-NEET की मिलेगी ऑफलाइन कोचिंग; 20 दिसंबर को स्कॉलरशिप टेस्ट

जालंधर: Dailiy Samvad News: इंजीनियरिंग और मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर है। देश के प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थानों में शामिल एलन करियर इंस्टीट्यूट (ALLEN Career Institute) ने अब जालंधर में भी अपना क्लासरूम कोचिंग सेंटर शुरू कर दिया है। इसके साथ ही जालंधर और आसपास के विद्यार्थियों को JEE, NEET सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए ऑफलाइन कोचिंग की सुविधा अपने शहर में ही मिलेगी। संस्थान ने एडमिशन प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।

एलन की ओर से रविवार को जालंधर के लाजपत नगर स्थित होटल फॉर्च्यून एवेन्यू में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नए सेंटर की आधिकारिक घोषणा की गई।

20 दिसंबर को होगा स्कॉलरशिप टेस्ट, 90% तक मिलेगी छात्रवृत्ति

एलन करियर इंस्टीट्यूट की ओर से विद्यार्थियों के लिए 20 दिसंबर 2026 को स्कॉलरशिप परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में शामिल होकर विद्यार्थी कोचिंग फीस पर 90 प्रतिशत तक छात्रवृत्ति प्राप्त करने और कैश अवॉर्ड जीतने का अवसर हासिल कर सकते हैं।

जालंधर में संस्थान का एडमिशन ऑफिस 334, गुरु नानक मिशन चौक के पास, शास्त्री नगर, लाजपत नगर में बनाया गया है। वहीं क्लासरूम कैंपस सवेरा भवन, प्लॉट नंबर 259, लाजपत नगर में संचालित होगा।

कक्षा 8वीं से 10वीं तक के विद्यार्थियों को भी मिलेगी कोचिंग

एलन जालंधर में केवल JEE और NEET की तैयारी ही नहीं करवाई जाएगी, बल्कि कक्षा 8वीं से 10वीं तक के विद्यार्थियों के लिए भी विशेष शैक्षणिक कार्यक्रम चलाए जाएंगे।

इनमें बोर्ड परीक्षाओं के साथ नेशनल और इंटरनेशनल ओलंपियाड की तैयारी भी शामिल होगी। संस्थान के अनुसार, नियमित कक्षाएं जनवरी से अप्रैल 2027 के बीच शुरू होंगी।

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर मार्गदर्शन देना उद्देश्य: प्रांजल चौधरी

एलन नॉर्थ जोनल हेड प्रांजल चौधरी ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य हर विद्यार्थी को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर मार्गदर्शन उपलब्ध करवाना है। जालंधर में एलन की शुरुआत इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने कहा कि संस्थान का अकादमिक सिस्टम देशभर में बेहतर परिणाम दे रहा है। संस्थान के अनुसार, इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं में राष्ट्रीय स्तर के टॉप-100 में 41 विद्यार्थी एलन से रहे हैं। वहीं इस वर्ष 4,240 विद्यार्थी एलन से IIT पहुंचे हैं। मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं में भी संस्थान ने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं।

उन्होंने कहा कि अब जालंधर और आसपास के विद्यार्थियों को बेहतर कोचिंग के लिए दूसरे बड़े शहरों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

करियर गाइडेंस और ऑनलाइन सुविधाओं पर भी रहेगा फोकस

एलन चंडीगढ़ ट्राई सिटी हेड सदानंद वाणी ने कहा कि जालंधर में संस्थान की शुरुआत विद्यार्थियों के सपनों को पूरा करने में मददगार साबित होगी। संस्थान का प्रयास शहर में बेहतर शैक्षणिक माहौल तैयार करना है।

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के साथ-साथ उनके लिए बेहतर वातावरण तैयार करना भी जरूरी है। इसमें शहरवासियों का सहयोग महत्वपूर्ण रहेगा।

संस्थान की ओर से विद्यार्थियों को कई आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जाएंगी। इनमें शामिल हैं:

  • कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) की सुविधा।

  • एलन ऐप के माध्यम से होमवर्क।

  • ऑनलाइन डाउट सॉल्विंग।

  • टेस्ट पेपर डिस्कशन और एनालिसिस।

  • करियर काउंसलिंग।

  • बेहतर स्टडी मटीरियल और अनुभवी फैकल्टी का मार्गदर्शन।

1988 में हुई थी एलन करियर इंस्टीट्यूट की स्थापना

एलन करियर इंस्टीट्यूट प्राइवेट लिमिटेड की स्थापना 18 अप्रैल 1988 को हुई थी। संस्थान के अनुसार, यह देश के 89 शहरों में अपने स्टडी सेंटर के माध्यम से विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान कर रहा है।

संस्थान के पास 350 से अधिक क्लासरूम कैंपस और 450 से अधिक टेस्ट सेंटर हैं। अब तक 44.50 लाख से अधिक विद्यार्थी एलन से मार्गदर्शन प्राप्त कर चुके हैं।

एलन में इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं के लिए JEE मेन और JEE एडवांस्ड, मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG और प्री-नर्चर एंड करियर फाउंडेशन जैसे प्रोग्राम संचालित किए जाते हैं। संस्थान का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की विषयों पर पकड़ मजबूत करना और उनकी बुनियादी समझ को विकसित करना है।

जालंधर में नए क्लासरूम सेंटर की शुरुआत से शहर और आसपास के विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक नया विकल्प मिलेगा।