Thursday, 28 August 2025
पंजाब
Punjab News: अमन अरोड़ा ने केंद्रीय मंत्री से की ये अपील, पढ़ें
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab News: पंजाब के रोजगार उत्पत्ति, कौशल विकास और प्रशिक्षण मंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्य अध्यक्ष श्री अमन अरोड़ा (
Aman Arora
) ने आज केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्य मंत्री श्री जयंत चौधरी से कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय के सभी कौशल विकास पहलों के लिए एकल संपर्क बिंदु के रूप में मनोनीत करने की अपील की, ताकि केंद्रीय सरकार की कौशल विकास योजनाओं की निगरानी और क्रियान्वयन में एकरूपता लाई जा सके।
aman arora[/caption]
कौशल योजनाओं में 3-5 वर्षों की निरंतरता सुनिश्चित की जाए
आज यहां एक होटल में आयोजित कौशल विकास मंत्रियों के क्षेत्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए श्री अमन अरोड़ा ने कौशल विकास में वृद्धि से संबंधित दो प्रमुख उपायों का सुझाव दिया कि कौशल योजनाओं में 3-5 वर्षों की निरंतरता सुनिश्चित की जाए, ताकि युवाओं को बेहतर योजनाबंदी और विकल्प प्रदान किए जा सकें और प्रदेशीय कौशल मिशनों के माध्यम से केंद्रीय कौशल प्रशिक्षण योजनाओं को लागू किया जा सके, जिससे अधिक प्रभावी परिणाम प्राप्त करने के लिए क्रियान्वयन और निगरानी में उनकी विशेषज्ञता का लाभ उठाया जा सके।यह भी पढ़ें: अमेरिका के लिए भारतीय डाक सेवाएं सस्पेंड, जाने वजह
कौशल विकास में राज्य की महत्वपूर्ण प्रगतियों को उजागर करते हुए, श्री अमन अरोड़ा ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान की अध्यक्षता वाली पंजाब सरकार ने 2024 में ‘पंजाब कौशल विकास योजना’ की शुरुआत की थी, जिसमें 10,654 से अधिक युवाओं को प्रशिक्षण दिया गया। इसके अलावा, राज्य सरकार द्वारा विभिन्न कौशलों में मुफ्त प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए आइबीएम, माइक्रोसाफ्ट और नैस्कॉम जैसी प्रमुख कंपनियों से भागीदारी की गई है। [caption id="attachment_8358" align="aligncenter" width="800"]
aman arora[/caption]