Sunday, 14 September 2025
पंजाब
Punjab News: पंजाब का पहला अनूठा बस अड्डा लोगों को समर्पित
डेली संवाद, चंडीगढ़/सुनाम।
Punjab News: पंजाब में अपनी तरह का पहला और अनूठा ढांचागत विकास साकार करते हुए पंजाब के कैबिनेट मंत्री एवं आम आदमी पार्टी (AAP), पंजाब के प्रधान अमन अरोड़ा (
Aman Arora
) ने आज सुनाम विधानसभा क्षेत्र के चीमा मंडी में खेल कॉम्प्लेक्स से लैस अत्याधुनिक बस स्टैंड जनता को समर्पित किया।
इस प्रोजेक्ट को जनता के समर्पण के बाद श्री अमन अरोड़ा (Aman Arora) ने बताया कि 5.06 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित यह अत्याधुनिक बस स्टैंड, 16,555 वर्ग फुट के विशाल क्षेत्र में फैला हुआ है, जो बुनियादी ढांचे को एक जीवंत कम्युनिटी हब के रूप में पुनर्परिभाषित करता है, जो सिर्फ परिवहन सुविधा तक सीमित नहीं है।
[caption id="attachment_8358" align="aligncenter" width="800"]
aman arora[/caption]
Aman Arora dedicates Punjab's first unique bus stand equipped[/caption]
aman arora[/caption]
युवाओं को सशक्त बनाने का उद्देश्य
श्री अमन अरोड़ा ने कहा, "खेल सुविधाओं से लैस यह अपनी तरह का पहला बस स्टैंड मॉडल जनता को इसकी अधिकतम उपयोगिता देने और हमारे युवाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है।" उन्होंने जोर देकर कहा कि विकास बहुआयामी होना चाहिए और यह प्रोजेक्ट उस दृष्टिकोण का प्रमाण है।यह भी पढ़ें: अमेरिका जाने की तैयारी करने वाले भारतीयों को बड़ा झटका, VISA को लेकर नया आदेश जारी
उन्होंने कहा कि यह प्रोजेक्ट मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) की अगुवाई वाली पंजाब सरकार की नवाचार, लोक-केंद्रित नीतियों के प्रति प्रतिबद्धता का परिचायक है, जो एक छत के नीचे विभिन्न आवश्यकताओं को पूरा करता है। श्री अमन अरोड़ा ने बताया कि इस बस स्टैंड की भूतल पर सुव्यवस्थित आवागमन और व्यापार के लिए सुविधाएँ बनाई गई हैं। [caption id="attachment_85486" align="aligncenter" width="1200"]
Aman Arora dedicates Punjab's first unique bus stand equipped[/caption]