Tuesday, 12 May 2026
पंजाब
Punjab News: अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab News: पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने आज उद्योग भवन, चंडीगढ़ में उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाल लिया।
उल्लेखनीय है कि अमन अरोड़ा (
Aman Arora
) पहले से ही रोजगार सृजन, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण, नई एवं नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत, सुशासन एवं सूचना प्रौद्योगिकी तथा प्रिंटिंग एवं स्टेशनरी जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
अमन अरोड़ा ने कहा, “मेरा लक्ष्य पंजाब को ‘व्यवसाय करने में सुगम’ राज्य के रूप में स्थापित करना है, जहां हमारे युवाओं के लिए सम्मानजनक और कौशल आधारित रोजगार के अवसर पैदा हो सकें।” उन्होंने आगे कहा कि उद्योग एवं वाणिज्य अब कौशल विकास और नवीकरणीय ऊर्जा से जुड़ चुके हैं, जिससे राज्य में एक सर्कुलर अर्थव्यवस्था का निर्माण होगा, जहां विकास, हरित ऊर्जा और रोजगार साथ-साथ आगे बढ़ेंगे।
इससे पहले उद्योग भवन पहुंचने पर अरोड़ा का प्रमुख सचिव उद्योग एवं वाणिज्य गुरकिरत किरपाल सिंह, पंजाब विकास आयोग की उपाध्यक्ष सीमा बंसल, इनवेस्ट पंजाब के सीईओ अमित ढाका, सचिव उद्योग महिंदर पाल, निदेशक उद्योग जसप्रीत सिंह, पंजाब इन्फोटेक के एमडी एच.एस. बराड़, पीएसआईडीसी के एमडी हरप्रीत सिंह सूदन तथा पंजाब वित्त निगम की एमडी सेनू दुग्गल द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
विश्वास जताने के लिए धन्यवाद किया
पदभार संभालने के बाद अरोड़ा ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान तथा आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल का उन पर विश्वास जताने के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि उनकी मुख्य प्राथमिकता लालफीताशाही को समाप्त कर तथा टिकाऊ उद्योगों को बढ़ावा देकर पंजाब को सबसे पसंदीदा निवेश स्थल बनाना है। यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा साथ ही प्रत्येक औद्योगिक विस्तार में स्थानीय लोगों को रोजगार मिलना सुनिश्चित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त औद्योगिक नीति, हरित ऊर्जा, कौशल विकास और प्रशासनिक सुधारों को आपस में जोड़कर राज्य में सुचारु एवं अनुकूल औद्योगिक वातावरण तैयार किया जाएगा।