Saturday, 29 August 2026
हरियाणा
Haryana News: 40 किमी लंबे सिक्स लेन रिंग रोड का 90% काम पूरा, अनिल विज ने किया निरीक्षण
डेली संवाद, अम्बाला। Haryana News: शहर में निर्माणाधीन करीब 40 किलोमीटर लंबे सिक्स लेन रिंग रोड के निर्माण कार्य ने रफ्तार पकड़ ली है। ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने मौके पर पहुंचकर परियोजना का निरीक्षण किया और अधिकारियों से निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली।
करीब 691 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किए जा रहे इस रिंग रोड का लगभग 90 प्रतिशत काम पूरा होने की बात सामने आई है। म्मीद है। यह रिंग रोड अम्बाला को पांच नेशनल हाईवे से जोड़ेगा।
रिंग रोड का मुख्य उद्देश्य शहर के भीड़भाड़ वाले हिस्सों में वाहनों का दबाव कम करना और बाहरी मार्ग के जरिए यातायात को सुगम बनाना है। इससे अम्बाला में जाम की समस्या कम होने के साथ-साथ लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलने की उम्मीद है।
इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए अहम परियोजना
निरीक्षण के दौरान अनिल विज ने निर्माण कार्य की स्थिति का जायजा लिया और परियोजना से जुड़े अधिकारियों से आवश्यक जानकारी ली। उन्होंने कहा कि रिंग रोड अम्बाला को ट्रैफिक जाम से राहत देने के साथ-साथ शहर के बुनियादी ढांचे के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।