Tuesday, 12 May 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
America H-1B Visa: अमेरिका में H-1B वीजा धारकों के लिए नए नियम, भारतीय पेशेवरों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें
डेली संवाद, अमेरिका।
America H-1B Visa: अमेरिका (
America
) में नौकरी करने का सपना देखने वाले भारतीय और अन्य विदेशी पेशेवरों के लिए अमेरिकी श्रम विभाग ने एक बड़ा प्रस्ताव पेश किया है। इसके तहत H-1B वीजा धारकों के न्यूनतम वेतन में लगभग 30% तक की वृद्धि की जा सकती है।
अमेरिकी प्रशासन का कहना है कि यह कदम अमेरिकी नागरिकों के रोजगार और वेतन हितों की रक्षा के लिए जरूरी है, ताकि विदेशी कर्मचारी कम वेतन पर उनकी जगह न ले सकें। श्रम विभाग ने बताया कि मौजूदा वेतन स्तर लगभग 20 साल पुराने हैं और आज के समय में इन्हें अपडेट करना जरूरी है।
[caption id="attachment_88195" align="aligncenter" width="1200"]
USA America[/caption]
प्रस्ताव के अनुसार, सभी चार श्रेणियों के पेशेवरों के वेतन में बढ़ोतरी होगी। उदाहरण के लिए:
USA America[/caption]
प्रस्ताव के अनुसार, सभी चार श्रेणियों के पेशेवरों के वेतन में बढ़ोतरी होगी। उदाहरण के लिए:
- एंट्री-लेवल (लेवल-1) पेशेवर का न्यूनतम वेतन 73,279 डालर से बढ़कर 97,746 डॉलर हो सकता है।
- सबसे अनुभवी (लेवल-4) पेशेवर का वेतन 1,44,202 डालर से बढ़कर 1,75,464 डॉलर हो सकता है।