ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Saturday, 10 January 2026

US Visa: भारतीय छात्रों के लिए अमेरिका ने जारी की सख्त चेतावनी, इस एक गलती पर रद्द हो जाएगा आपका वीजा

US Visa
US Visa
डेली संवाद, अमेरिका। US Visa: अमेरिका (America) जाने वाले भारतीय छात्रों को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि अमेरिकी दूतावास (US Embassy) ने अमेरिका जाने के इच्छुक लोगों के लिए चेतावनी जारी है जिससे भारतीयों की मुश्किलें बढ़ सकती है। मिली जानकारी के मुताबिक भारत में स्थित अमेरिकी दूतावास (US Embassy) ने अमेरिका ( America ) जाने के इच्छुक लोगों की लिए एक कड़ी चेतावनी जारी की है जिसमें कहा गया है कि अमेरिकी कानूनों का उल्लंघन करने पर छात्र वीजा (Student Visa) को लेकर गंभीर परिणाम हो सकते है। [caption id="attachment_88195" align="aligncenter" width="1200"] USA America USA America[/caption] दूतावास ने एक्स पोस्ट में चेतावनी दी, 'अमेरिकी कानूनों का उल्लंघन करने से आपके छात्र वीजा (Student Visa) के लिए गंभीर परिणाम हो सकते हैं। यदि आप गिरफ्तार होते हैं या किसी कानून का उल्लंघन करते हैं, तो आपका वीजा रद्द किया जा सकता है, आपको निर्वासित किया जा सकता है, और आप भविष्य के अमेरिकी वीजा के लिए अयोग्य हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

[caption id="attachment_80874" align="aligncenter" width="1200"] US Visa US Visa[/caption] दूतावास ने चेतावनी दी है कि अगर कोई व्यक्ति B1/B2 विजिटर वीजा का गलत इस्तेमाल करता है या तय समय से ज्यादा अमेरिका (America) में रुकता है तो उस पर भविष्य में अमेरिका आने पर स्थायी प्रतिबंध (Permanent Ban) लग सकता है। अमेरिकी दूतावास ने यात्रियों से आग्रह किया है कि वे यात्रा से पहले आधिकारिक वेबसाइट travel.state.gov/visas पर जाकर सभी नियमों को ध्यान से समझ लें। इससे एक दिन पहले अमेरिकी दूतावास ने अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए भी चेतावनी जारी की थी। दूतावास ने कहा था कि अमेरिका में कानून तोड़ने या किसी आपराधिक मामले में गिरफ्तार होने पर छात्र का वीजा रद्द किया जा सकता है और उसे देश से बाहर भी भेजा जा सकता है। दूतावास ने दो टूक कहा कि अमेरिकी वीजा कोई अधिकार नहीं, बल्कि एक विशेषाधिकार है।