Sunday, 27 July 2025
ब्रेकिंग न्यूज़
America: अमेरिका में बड़ा हादसा, बोइंग विमान में लगी आग, 179 यात्री सवार थे, चारों तरफ धुआं-धुआं
डेली संवाद, डेनिवर (अमेरिका)।
America Plane Crash News Update: अमेरिका (America) के डेनवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Denver International Airport) पर एक बड़ा हादसा टल गया। अमेरिकन एयरलाइंस (American Airlines) के 'बोइंग 737 मैक्स 8 विमान' का लैंडिंग गियर फेल होने के कारण टेकऑफ रोकना पड़ा। इस दौरान विमान के पिछले हिस्से में आग लग गई।
America Plane Crash News Update[/caption]
America Plane Crash News Update[/caption]
America Plane Crash[/caption]
यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने पंजाबियों को दिया बड़ा तोहफा, Super VISA का किया ऐलान
जानकारी के अनुसार यह फ्लाइट मियामी जा रही थी। घटना अमेरिका (America) के मुताबिक दोपहर 2:45 बजे (भारतीय समयानुसार रात में 2.15 बजे) हुई। विमान में कुल 173 यात्री और 6 क्रू मेंबर्स सवार थे। सभी को इमरजेंसी स्लाइड के जरिए बाहर निकाला गया। [caption id="attachment_79718" align="aligncenter" width="1200"]
America Plane Crash News Update[/caption]
लैंडिग गियर में दिक्कत
जानकारी के अनुसार, अमेरिका के डेनिवर एअरपोर्ट पर टेकऑफ से पहले एक यात्री विमान के लैंडिग गियर में दिक्कत आ गई। जिसके कारण उसमें से आग और धुआं निकलने लगा। समस्या के बाद इस उड़ान को रद करना पड़ा। घटना की जानकारी होते ही हवाई अड्डे पर मौजूद अधिकारी एक्शन में आए। इसके बाद सबसे पहले विमान में से यात्रियों को निकाला गया। अधिकारियों ने कहा कि इस सुरक्षा ऑपरेशन के दौरान एक शख्स को हल्की चोटें आईं हैं। बताया जा रहा है कि विमान में क्रू मेंबर के साथ कुल 179 यात्री सवार थे। अमेरिकी एयरलाइंस की फ्लाइट बोइंग 737 मैक्स 8 विमान द्वारा संचालित AA-3023 विमान को मियामी के लिए उड़ान भरनी थी।टेऑफ की तैयारी
यात्री इस विमान में बैठ चुके थे, टेऑफ की तैयारी की जा रही थी। इसी दौरान लैंडिंग गियर में समस्या देखने को मिली। इस घटना को लेकर एअरलाइन का बयान भी सामने आया है। कंपनी ने बताया कि टायर में रखरखाव संबंधी समस्या थी। [caption id="attachment_79717" align="aligncenter" width="1200"]
America Plane Crash News Update[/caption]
सामने आया डरावना वीडियो
इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि विमान के टायर के पास से धुआं निकल रहा है। घबराए हुए यात्री विमान से नीचे उतर रहे हैं। इस कारण पूरा इलाका धुंए से भर गया।FAA करेगा घटना की जांच
संघीय विमानन प्रशासन (FAA) ने बताया कि विमान ने बताया कि विमान ने स्थानीय समयानुसार दोपहर 2.45 बजे डेनवर हवाई अड्डे से उड़ान भरते समय लैंडिंग गियर में संभावित दुर्घटना की सूचना दी थी। अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों को रनवे से बाहर निकाला गया और बस द्वारा टर्मिनल तक पहुंचाया गया। एफएए ने कहा कि आगे वह इस घटना की जांच करेगा। [caption id="attachment_79720" align="aligncenter" width="1200"]
America Plane Crash[/caption]