ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Thursday, 26 November 2026

Amit Shah: संविधान गौरव दिवस पर अमित शाह का बड़ा बयान: बोले- संविधान से ही मिलेगी सत्ता और संविधान से ही जाएगी

Amit Shah: संविधान गौरव दिवस पर अमित शाह का बड़ा बयान: बोले- संविधान से ही मिलेगी सत्ता और संविधान से ही जाएगी

डेली संवाद, नई दिल्ली। Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 26 नवंबर को संविधान गौरव दिवस के अवसर पर दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि संविधान का सम्मान करना देश के प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। 26 नवंबर 1949 को भारत के इतिहास में एक नए अध्याय की शुरुआत हुई थी।

अमित शाह ने देश के स्वतंत्रता संग्राम को याद करते हुए कहा कि 1857 से 1947 तक चले 90 वर्षों के लंबे संघर्ष में अनगिनत स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। कई वीरों ने हंसते-हंसते देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। वहीं, अनेक लोगों ने अपना घर-बार, व्यापार, करियर और पढ़ाई तक छोड़कर राष्ट्र को आजाद कराने के लिए संघर्ष किया।

संविधान से ही सत्ता जाएगी: अमित शाह

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गृह मंत्री ने कहा कि भारतीय संविधान देश के नागरिकों को अपनी सरकार चुनने का अधिकार प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि जो लोग आज हाथों में संविधान लेकर घूमते हैं, उन्हें पहले संविधान को पढ़ना और समझना चाहिए।

अमित शाह ने कहा कि देश में सत्ता का आना भी संविधान के माध्यम से होता है और सत्ता से जाना भी संविधान के माध्यम से ही होता है। उन्होंने लोकतांत्रिक व्यवस्था का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत में कई बार सत्ता परिवर्तन हुए, लेकिन कभी हिंसा के जरिए सत्ता का परिवर्तन नहीं हुआ। यह भारतीय संविधान की ताकत और लोकतांत्रिक व्यवस्था की सबसे बड़ी विशेषता है।